logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • अनगिनत दरारें, तीसरे दिन ही टूटी पिच, वेस्टइंडीज ने खोदी अपनी कब्र, अश्विन ने वहीं गाड़ दिया

अनगिनत दरारें, तीसरे दिन ही टूटी पिच, वेस्टइंडीज ने खोदी अपनी कब्र, अश्विन ने वहीं गाड़ दिया.

 
  • Admin
  • 16 Jul 2023
  • 786
image  

 

डोमिनिका: पहले टेस्ट में भारतीय जीत के दो नायक रहे। बल्ले से युवा यशस्वी जायसवाल ने दम दिखाया तो गेंदबाजी में अनुभवी रविचंद्रन अश्विन चमके। दोनों ने वेस्टइंडीज में मिले 'घरेलू हालातों' का जमकर इस्तेमाल किया। यशस्वी को तो कैरेबियाई पेसर्स ने दोहरा शतक बनाने से रोक लिया, लेकिन अश्विन की सवाल पूछती गेंदों का जवाब किसी बल्लेबाज के पास नहीं था। पूरे टेस्ट मैच के दौरान ऐसा लगा मानो वेस्टइंडीज ने अपने ही पैर में कुल्हाड़ी मार ली हो। मुकाबले के लिए इतनी सूखी पिच तैयार की गई, जिसमें तीसरे ही दिन असंख्य दरारें हो चुकी थी। धूल उड़ने लगी थी। कैरेबियाई आइलैंड में मिले भारतीय उपमहाद्वीप जैसे हालातों को भला रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की खतरनाक स्पिन जोड़ी हाथ से कैसे निकल जाने देती।

हाल के दिनों में कहा जाता रहा है कि भारत में टेस्ट मैच स्पिनर्स को मदद देने वाली पिच पर खेले जाते हैं और ढाई या तीन दिन में खत्म हो जाते हैं। भारत ने एक बार फिर तीन दिन में टेस्ट मैच अपने कब्जे में कर लिया है। मगर इस बार यह करिश्मा हुआ है कैरेबियाई धरती पर। दुनिया के टॉप ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने लगातार दूसरी बार पारी में पांच से विकेट लिए, जिसकी मदद से भारत ने वेस्टइंडीज को सीरीज के पहले टेस्ट में तीसरे ही दिन एक पारी और 141 रन से हरा दिया।

अश्विन ने वॉर्न को पीछे छोड़ा
भारत ने पहली पारी पांच विकेट पर 421 रन पर घोषित करके 271 रन की बढ़त ली थी। पहली पारी में 150 रन बनाने वाली कैरेबियाई टीम दूसरी पारी में 50 ओवर में 130 रन पर ढेर हो गई। मेजबान टीम के बैटर्स को अश्विन की फिरकी बिल्कुल समझ नहीं आई। अश्विन ने दूसरी पारी में 21.3 ओवर में 71 रन देकर सात विकेट लिए। अश्विन ने मैच जीतने वाला आखिरी विकेट (जोमेल वॉरिकान का) लिया तो उन्होंने इसके साथ एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। यह 23वां मौका था जब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में मैच-विनिंग विकेट लिया था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने 22 बार ऐसा किया था। इस तरह एक दिग्गज ऑफ स्पिनर ने एक महान लेग स्पिनर का बहुत पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

 

 

 
Share
Previous Post
बारिश के मौसम में घर से आने लगी है अजीब सी बदबू,तो किचन इन चीजों से बनाएं हर कोने को सुगंधित
Next Post
आरटीआई कार्यकर्ता की जघन्य हत्या मामले में 11 साल बाद आया बड़ा फैसला, 3 लोगों को उम्रकैद
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 April: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में उमस से हाल बेहाल.

    • 02 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.