logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • सीमा हैदर की हो सकती है गिरफ्तारी, यूपी एटीएस ने जताया ISI एजेंट होने का शक

सीमा हैदर की हो सकती है गिरफ्तारी, यूपी एटीएस ने जताया ISI एजेंट होने का शक.

 
  • Admin
  • 17 Jul 2023
  • 1192
image  

 

नोएडा: उत्तर प्रदेश एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (UP ATS) ने सीमा हैदर को अपने साथ ले गई है। यूपी एटीएस की टीम ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव पहुंची। उसने सीमा हैदर को बाहर निकलने के लिए कहा। इसके बाद अपने साथ लेकर चली गई। उसे हिरासत में लिया गया है। सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन मीणा से जुदा हो गई हैं। उनकी गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही है। सीमा हैदर के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कनेक्शन के शक में जांच चल रही है। यूपी एटीएस, आईबी, नोएडा पुलिस समेत कई एजेंसियां इस एंगल पर जांच कर रही है। सीमा हैदर के फोन कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है। पाकिस्तान से दुबई, फिर काठमांडू और वहां से ग्रेटर नोएडा आने के मसले की जांच में जुटी यूपी एटीएस की कार्रवाई के बाद हलचल तेज हो गई है। सीमा हैदर को यूपी एटीएस की ओर से अपने साथ ले जाए जाने के बाद सचिन के परिवार के लोगों ने घर के दरवाजे बंद कर लिए हैं। अब एक बार फिर सीमा हैदर का मुद्दा गरमा गया है।

यूपी एटीएस की हिरासत में चल रही है पूछताछ

सीमा हैदर ने अपनी हिरासत में लेने के बाद सीमा हैदर से पूछताछ शुरू कर दी है। सीमा के परिजनों के पाकिस्तानी सेना से संबंधों के खुलासे के बाद मामला गरमा गया है। सीमा के चाचा के पाकिस्तानी आर्मी में सूबेदार होने का पता चला है। इसके अलावा सीमा का भाई भी पाकिस्तानी सेना में है। ऐसे में सीमा हैदर का जुड़ाव कहीं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से तो नहीं है? इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने के लिए यूपी एटीएस की पूछताछ चल रही है। रबूपुरा स्थित सचिन के आवास पर यूपी एटीएस की टीम सादी वर्दी में पहुंची थी। उसे अपने साथ लेकर चली गई।
 

हिरासत के बाद घर में पसरा सन्नाटा

सीमा हैदर के यूपी एटीएस की हिरासत में लिए जाने के बाद सचिन मीणा के घर में सन्नाटा पसर गया है। कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। परिवार के लोगों ने घर के दरवाजे बंद कर दिए हैं। किसी को भी घर के भीतर घुसने की इजाजत नहीं दी जा रही है। अब तक सीमा हैदर को लेकर सचिन का परिवार चर्चा के केंद्र में बना हुआ था। सीमा के साथ सचिन भी मीडिया के सामने आकर सवालों के जवाब दे रहा था। जैसे ही यूपी एटीएस की कार्रवाई हुई। परिवार के लोगों ने दरवाजे बंद कर दी है।

हाई कमीशन भेजे गए सीमा के आईडी कार्ड

सीमा हैदर मामले की जांच कर रही एजेंसियों ने पाकिस्तानी महिला को लेकर जांच की गति को तेज कर दी है। पाकिस्तान में भी इस मामले को लेकर हलचल तेज है। कट्‌टरपंथी ताकतें लगातार सीमा हैदर का सर कलम करने की धमकी दे रही है। इस बीच खबर यह आ रही है कि जांच एजेंसियों ने सीमा हैदर के आईडी कार्ड को हाई कमीशन में भेजा है। हाई कमीशन सीमा हैदर के इतिहास को जानने का प्रयास करेगा। उसकी कुंडली खंगाले जाने लगी है। उसके पाकिस्तान से भारत आने के मकसद के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सरहद पार वाली इश्क ने अब सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

 

 
Share
Previous Post
कोटद्वार के दंगलेश्वर महादेव में जलाभिषेक करने गयी दो युवतियां नदी में बहीं
Next Post
दारा सिंह चौहान की घर वापसी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता, सपा से दिया इस्तीफा
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026
  • image

    डॉ. साकेत बडोला कौन हैं? कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने दिया इस्तीफा, IFS अधिकारी ने 11 साल पहले लिया VRS.

    • 24 Oct 2026
  • image

    दिनेश आर्य कौन हैं जिनको भाजपा ने उत्‍तराखंड में बनाया राज्‍यसभा प्रत्‍याशी, दलित चेहरे पर जताया भरोसा.

    • 05 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.