logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • हेली सेवा के लिए फर्जी टिकट बुक करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

हेली सेवा के लिए फर्जी टिकट बुक करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार.

 
  • Admin
  • 18 Jul 2023
  • 1118
image  

 

देहरादून: हेली सेवा के नाम पर श्रद्धालुओं से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को उत्तराखंड एसटीएफ ने बिहार से गिरफ्तार किया है। साइबर ठग के खिलाफ देश के अलग-अलग स्थानों में 21 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज है। इस ठग को 2021 में जयपुर राजस्थान पुलिस जेल भी भेज चुकी है।

चार धाम यात्रा के लिए फ्री सेवा दिल्ली से हवाई टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से हो रही है। यह संगठन अलग-अलग वेबसाइट लोगों को टिकट बुक कराने के नाम पर लग रहा था। एसटीएफ ने हेली टिकट की बुकिंग में पतले होने पर लगभग 41 फर्जी वेबसाइट बंद करा दी थी। गिरोह के दो सदस्यों सनी राज और बॉबी रविदास निवासी ग्राम मोहब्बतपुर, बिहार को एसटीएफ ने कुछ समय पहले गिरफ्तार कर लिया था।

एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल के अनुसार गिरोह के मुख्य सरगना नीरज कुमार पुत्र अवधेश प्रसाद निवासी नवादा बिहार लोगों से लड़की की आवाज में बात किया करता था। नीरज ने कई फर्जी वेबसाइट बना रखी थी और मोबाइल नंबरों मोबाइल हैंडसेट व बैंक खातों का प्रयोग कर वह स्वयं को पवन हंस हेलीकॉप्टर कर्मचारी बताकर लोगों के व्हाट्सएप पर संपर्क करता था और उनसे टिकट बुकिंग करता था।

हेली सर्विस कंपनी का कर्मचारी बन कर फर्जी आईडी भेज कर नीरज ने श्रीकोटी कल्याणी पत्नी जगदीश्वर राव निवासी आंध्र प्रदेश से चारधाम यात्रा के लिए टिकट बुकिंग के लिए फर्जी वेबसाइट का प्रयोग किया और उनसे व्हाट्सएप पर बात कर अपने अकाउंट में रकम डलवाई। इसी तरह से अशोक प्रजापति निवासी अहमदाबाद गुजरात से व्हाट्सएप पर कंपनी की फर्जी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाकर 11 लोगों का हेली सेवा टिकट बुक 77000 रुपये बैंक खाते में डलवाए लेकिन जब पीड़ितों ने बार-बार टिकट के लिए फोन किया तो आरोपी ने उनका फोन नहीं उठाया।

आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता राजेंद्र महाजन निवासी हिमाचल प्रदेश से भी टिकट बुकिंग के नाम पर 33000 अपने खाते में डलवाए। आरोपी नीरज अपने साथियों के साथ मिलकर पूरे देश में फर्जी आईडी बनाकर हेली सेवा कंपनियों के नाम से वेबसाइट बनवा कर टिकट की बुकिंग के लिए व्हाट्सएप एपीआई के जरिए उसे वेबसाइट से कनेक्ट कर देते हैं।

टिकट बुकिंग के लिए जब लोग ऑनलाइन वेबसाइट पर विजिट करते और इन वेबसाइट पर क्लिक करते तो आरोपियों के व्हाट्सएप से संपर्क हो जाता है और यह लोग टिकट बुकिंग करने वालों को हेली सेवा कंपनियों की फर्जी आईडी भेज कर टिकट बुकिंग करवा लेते थे और अपने फर्जी बैंक खातों में पैसा डलवा कर ठगी करते थे।

गिरोह का सरगना नीरज फाइबर ठगी के दौरान फिनो पेमेंट बैंक की पीओएस मशीन का इस्तेमाल करता था। यह फिनो मित्रा एप इंस्टॉल करते और फिर किसी भी बैंक की एटीएम कार्ड को पीओएस मशीन से स्वाइप कर लेते। पैसा तुरंत फिनो पेमेंट बैंक खाते में स्थानांतरित हो जाता है। इस तरह लोगों से ठगी की जाती थी।

एसएसपी एसटीएफ आशीष अग्रवाल ने जनता से अपील की है कि चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा ऑनलाइन टिकट बुकिंग के करवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in का ही प्रयोग करें। किसी प्रकार के ऑनलाइन शॉपिंग या पेमेंट करने से पूर्व उस साइट का पूरा वेरिफिकेशन जरूर करें।

उन्होंने कहा कि गूगल से किसी भी कस्टमर केयर नंबर को सर्च ना करें। यदि किसी भी तरह का संदेह होता है तो निकटतम पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को संपर्क करें। वित्तीय साइबर अपराध होने पर 1930 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 
Share
Previous Post
मणिकर्ण गुरुद्वारे में पहाड़ी से चट्टानें गिरने की खबर झूठी, जानिए क्या है सच्चाई?
Next Post
उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, कल से खुल सकता है मौसम
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    डॉ. साकेत बडोला कौन हैं? कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने दिया इस्तीफा, IFS अधिकारी ने 11 साल पहले लिया VRS.

    • 24 Oct 2026
  • image

    मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित.

    • 22 Oct 2026
  • image

    इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट कौन हैं? हल्द्वानी में मां काली बनकर बाजार में घूमीं, रील बनाने पर कार्रवाई की मांग.

    • 14 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.