logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए के खिलाफ विपक्ष का 'इंडिया' गठबंधन,जानिए सियासत में सत्ता के खिलाफ कब-कब बने हैं गठबंधन?

लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए के खिलाफ विपक्ष का 'इंडिया' गठबंधन,जानिए सियासत में सत्ता के खिलाफ कब-कब बने हैं गठबंधन?.

 
  • Kunal Kataria
  • 18 Jul 2023
  • 1200
image  

 

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी पार्टियां पूरी प्लानिंग के साथ मैदान में उतरने वाली हैं। उसी कड़ी में मंगलवार को ​बेंगलुरु में 26 विपक्षी पार्टियों की मीटिंग के दौरान विपक्षी पार्टियों ने अपने गठबंधन का ऐलान किया है। विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम INDIA तय किया है, जिसका फुल फॉर्म 'इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस' (Indian National Developmental Inclusive Alliance) है। देश की राजनीति में पार्टियों का गठबंधन कोई नई बात नहीं हैं। 80 के दशक के बाद भारतीय राजनीति में गठबंधन राजनीति का दबदबा रहा। केंद्र में मिली-जुली यानी खिचड़ी सरकारों का एक लंबा दौर चला। आइए जानते हैं देश की राष्ट्रीय राजनीति में कब-कब राजनीतिक पार्टियों के बीच गठबंधन हुए हैं।

साल 2004 में यूपीए का गठन

साल 2004 में लोकसभा का चुनाव हुआ था। इस चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं प्राप्त हुआ था। उस समय कांग्रेस ने United Progressive Alliance (UPA) का गठन किया था। इसमें जो दल एनडीए में शामिल नहीं थे वह यूपीए में शामिल हो गए और नई सरकार का गठन किया। यूपीए का नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा किया जाता है।

1998 में एनडीए का गठन हुआ

1998 में बीजेपी फिर सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी और इस बार वह गठबंधन सरकार बनाने और चलाने में कामयाब रही। 1996 में 13 दिन की सरकार चलाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी फिर प्रधानमंत्री बने। उन्हें समता पार्टी, एआईएडीएमके, शिवसेना, अकाली दल जैसी तमाम पार्टियों का समर्थन हासिल था। इस गठबंधन का नाम पड़ा नैशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन। समता पार्टी के जॉर्ज फर्नांडीज इस गठबंधन के शिल्पी थे। 2008 तक वह एनडीए के संयोजक रहे और तब खराब स्वास्थ्य की वजह से इस पद से इस्तीफा दिया था।

चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा का गठन

1996 के लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी या चुनाव पूर्व गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। बीजेपी सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी। तब जनता दल, समाजवादी पार्टी, डीएमके, टीडीपी, असम गण परिषद, नैशनल कॉन्फ्रेंस समेत तमाम छोटे-बड़े दलों ने सरकार बनाने के लिए यूनाइटेड फ्रंट नाम से गठबंधन बनाया। टीडीपी मुखिया चन्द्रबाबू नायडू इस गठबंधन के संयोजक बने। जनता दल के एचडी देवगौड़ा के नेतृत्व में केंद्र में संयुक्त मोर्चा की सरकार बनी। खास बात ये थी कि उसे कांग्रेस का बाहर से समर्थन हासिल था। अप्रैल 1997 में कांग्रेस के समर्थन वापस लेने से देवगौड़ा सरकार गिर गई। लेकिन उसके बाद जनता दल के ही इंद्रकुमार गुजराल प्रधानमंत्री बने और कांग्रेस के ही बाहरी समर्थन से। मार्च 1998 में कांग्रेस ने एक बार फिर समर्थन वापस ले लिया और गुजराल सरकार भी गिर गई।

1989 में जनता दल के नेतृत्व में राष्ट्रीय मोर्चा का गठन

1989 में कांग्रेस को मात देने के लिए जनता दल की अगुआई में राष्ट्रीय मोर्चा का गठन हुआ। इसमें टीडीपी, डीएमके, असम गण परिषद जैसे दल शामिल थे। 1989 में राष्ट्रीय मोर्चा केंद्र में सरकार बनाने में सफल रही। उसे लेफ्ट फ्रंट का बाहर से समर्थन हासिल था। मोर्चा के संयोजक विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रधानमंत्री बने। 1990 में आंतरिक कलह की वजह से वीपी सिंह ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया और चंद्रशेखर ने पीएम के साथ-साथ राष्ट्रीय मोर्चा के संयोजक के तौर पर भी उनकी जगह ली। हालांकि, उनकी सरकार भी ज्यादा दिन नहीं चली। 1996 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय मोर्चा अलग-थलग हो गया।

 

 

 
Share
Previous Post
केदारनाथ में मोबाइल फोन की नो एंट्री, मंदिर समिति द्वारा फोटो-वीडियो बनाने पर रोक, लगाए गए सीसीटीवी
Next Post
एनडीए अटल जी की विरासत है, आज हर किसी को इस पर भरोसा है...पीएम मोदी ने बताया अपने गठबंधन का एजेंडा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026
  • image

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

    • 10 Apr 2026
  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.