logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • पटरी पर लौट रही है दिल्ली, ISBT कश्मीरी गेट बस अड्डा भी आज से खुलने की उम्मीद, पढ़ें अपडेट...

पटरी पर लौट रही है दिल्ली, ISBT कश्मीरी गेट बस अड्डा भी आज से खुलने की उम्मीद, पढ़ें अपडेट....

 
  • Sanjay Pandey
  • 18 Jul 2023
  • 1064
image  

 

विशेष संवाददाता, नई दिल्लीः बारिश, बाढ़ और जलभराव की वजह से पिछला हफ्ता मुश्किल भरा बीतने के बाद सोमवार से दिल्ली का जनजीवन पटरी पर लौटता नजर आया। कई बंद रास्ते खुल जाने से लोगों को बड़ी राहत मिली और सुबह अपने दफ्तर जाने के लिए निकले लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। हालांकि, इक्का-दुक्का जगहों पर शाम तक पानी जमा था, लेकिन उसे निकालने का काम तेजी से चल रहा है। आज स्थिति में और सुधार होने की उम्मीद है। गुरुवार से बंद चल रहे कश्मीरी गेट बस अड्डे के भी आज से खुलने की उम्मीद है। इससे इंटरस्टेट बसों से आने-जाने वाले लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। हालांकि, सोमवार को यमुना के जलस्तर में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई। शाम 5 बजे तक यमुना का जलस्तर बढ़कर 205.93 मीटर तक पहुंच गया था, जबकि सुबह 6 बजे यह घटकर 205.45 मीटर तक आ गया था। जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के बावजूद सड़कों पर फिर से पानी भरने की आशंका नहीं है। दिल्ली सरकार ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों से अपील की है कि अभी वे अपने घर लौटने की जल्दबाजी न करें और पानी उतरने दें। पानी की सप्लाई में भी सुधार होने की उम्मीद है, क्योंकि सोमवार से वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से भी पानी का उत्पादन शुरू कर दिया गया। अभी इसे पूरी क्षमता से काम करने में कुछ और वक्त लगेगा।

कश्मीरी गेट बस अड्डा जल्द खुलेगा

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को बड़ी संख्या में मेंटिनेंस स्टाफ को यहां तैनात करके पूरे बस अड्डा परिसर की साफ सफाई का काम और तेज कर दिया गया है। पूरे परिसर में जमा कीचड़ और गाद को निकालने में मेंटिनेंस स्टाफ को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बिजली का सब-स्टेशन भी अभी चालू नहीं हो पाया है और अभी जनरेटर लगाकर काम चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अगर सब-स्टेशन से सप्लाई में देरी हुई, तो अतिरिक्त जनरेटर मंगाकर बस अड्डे का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। पानी और कीचड़ के साथ बस अड्डे में जगह-जगह कचरा भी जमा हो गया है। इन्हें डिस्पोज करने के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। बसें शुरू होने पर लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए आने-जाने के रास्ते को भी क्लियर किया जाएगा। अभी यहां जगह-जगह रेत की बोरियां रखी हुई हैं, जिन्हें पानी को रोकने के लिए लगाया गया था। अच्छी बात यह है कि सोमवार को रिंग रोड पर ट्रैफिक खुलते ही यूपी और हरियाणा रोडवेज की कई बसों की आवाजाही बस अड्डे के बाहर से शुरू हो गई थी। बस अड्डा बंद होने की वजह से इन बसों का परिचालन आईएसबीटी आनंद विहार और सिंघू बॉर्डर पर शिफ्ट कर दिया गया था। इसके अलावा कई ऐसे लोग भी यहां सामान लेकर पहुंच रहे थे, जिन्होंने वॉल्वो बसों में ऑनलाइन टिकट बुक कराई थी। ऐसे लोग काफी परेशान हो रहे थे।

यमुना का जलस्तर सोमवार को

  • सुबह 6 बजे 205.45 मीटर
  • शाम 5 बजे 205.93 मीटर

 

इन रास्तों पर है थोड़ी दिक्कत

  • विकास मार्ग से दिल्ली सचिवालय का रास्ता अभी बंद है।
  • राजघाट से शांति वन, शांति वन से सलीमगढ़ बायपास के बीच रिंग रोड
  • रिंग रोड पर WHO हेडक्वॉर्टर के आस-पास ट्रैफिक आवाजाही प्रभावित है।
  • लोहे के पुल से यमुना बाजार और निगम बोध घाट आने-जाने का रास्ता।
  • राजघाट से पावर हाउस और IGI स्टेडियम से विकास मार्ग।
  • यमुना का पानी आगरा में ताजमहल तक आ चुका है। मथुरा में यमुना डेंजर लेवल से ऊपर बह रही है।

 

 
Share
Previous Post
एनआईए ने मुजफ्फरनगर में तस्कर का घर किया जब्त, पिछले साल 500 करोड़ की चरस बरामद हुई थी
Next Post
पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने वाले एक लाख के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने पकड़ा, यूपी-उत्तराखंड में 15 मुकदमे दर्ज
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कौन हैं सुबोध उनियाल? दलेर मेहंदी को भरे मंच पर लताड़ा, कहा- नशे में बोल तक नहीं पा रहे, गाना क्या गाओगे.

    • 21 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी के माता-पिता से डिंपल यादव ने की मुलाकात, कहा- बेटी ने नहीं मानी तो हम कैसे मान सकते हैं हार.

    • 16 Oct 2026
  • image

    Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में भूकंप, 4 दिनों में दूसरी बार उत्तराखंड में झटके महसूस हुए.

    • 11 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.