logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने वाले एक लाख के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने पकड़ा, यूपी-उत्तराखंड में 15 मुकदमे दर्ज

पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने वाले एक लाख के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने पकड़ा, यूपी-उत्तराखंड में 15 मुकदमे दर्ज.

 
  • Admin
  • 19 Jul 2023
  • 863
image  

 

देहरादून: हरिद्वार के दो चीता (पुलिस पेट्रोलिंग) पुलिसकर्मियों को गोली मारकर भागने वाले एक लाख के इनामी कुख्यात को उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कर्मियों से मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने कई राउंड फायर किए थे। जिसमें चीता पुलिस के 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर 2022 को हरिद्वार के थाना लक्सर क्षेत्र में चीता पुलिसकर्मियों को जानकारी मिली थी कि कुछ बदमाश लक्सर के एक सुनार को लूटने के इरादे से आए हुए हैं। इन बदमाशों की लोकेशन मिलने पर चीता पुलिस के दो जवान कांस्टेबल सुरेंद्र शर्मा और कांस्टेबल पंचम लक्सर बालावली पुल के पास पहुंचे तो वहां तीन बाइक सवारों को देखा।

पुलिसकर्मी इनसे पूछताछ करने लगी कि बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिए। इस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को कॉन्स्टेबल सुरेंद्र शर्मा ने दबोच लिया था लेकिन अन्य बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर कई राउंड फायर कर दिए, जिससे कॉन्स्टेबल पंचम के पैर में गोली लग गई और बदमाश भाग गया।

इसी बीच लक्सर थाना से दूसरे चीता कर्मी कांस्टेबल सत्येंद्र और राजेंद्र वहां पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाशों की फायरिंग से राजेंद्र सिंह के पैर में भी गोली लग गई। पुलिसकर्मी जब अपने साथ अपने घायल साथियों को संभालने में लगे हुए थे तो बदमाशों ने मौके का फायदा उठाया और फायरिंग करते हुए वहां से भाग गए।

इस सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में काफी दहशत फैल गई थी। पुलिस जांच में इस घटना में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 5 बदमाशों साबिर, अताउल खान, नौशाद, जावेद और फुरकान के नाम सामने आए थे। इन्हें मोटरसाइकिल और असलाह उपलब्ध कराने वाले दो अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जबकि आरोपी नौशाद ,अताउल खान और साबिर को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

मुख्य आरोपी फुरकान और जावेद तब से फरार चल रहे थे। इनमें से एक आरोपी और एक लाख के इनामी फुरकान को एसटीएफ ने कुछ समय पहले ही बिहार से गिरफ्तार किया था। जावेद पर भी पुलिस मुख्यालय ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। जावेद की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान आदि कई जगहों पर दबिश दे चुकी थी।

एसटीएफ की लगातार कोशिशों के बावजूद जावेद का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था क्योंकि ना तो वह कोई फोन ही उस प्रयोग कर रहा था और ना ही अपने रिश्तेदारों से कोई संपर्क कर रहा था। एसटीएफ ने अपनी रणनीति बदलते हुए मैनुअल फैमिली चार्ट के अनुसार काम किया जिससे पता चला कि जावेद का ससुराल देहरादून के विकास नगर में कुंजा गांव में है। अशोक जावेद की पत्नी वहीं रह रही थी।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को अंदेशा था कि जावेद अपनी पत्नी से मिलने जरूर आएगा। आज जब एसटीएफ को जावेद के ससुराल आने की सूचना मिली तो इंस्पेक्टर अबुल कलाम, एसआई यजुवेंद्र बाजवा, दिलबर नेगी, विद्याधर जोशी, प्रदीप चौहान, बृजेंद्र चौहान, संजय कुमार, महेंद्र सिंह नेगी और मोहन असवाल ने विकासनगर पुलिस के साथ जावेद की ससुराल में छापा मारा और उसको गिरफ्तार कर लिया।

जावेद पुत्र इदरीश निवासी ग्राम लंढोरा गुर्जर, थाना रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुख्यात मुकीम काला जैन का सक्रिय सदस्य रहा है। मुकीम काला की मौत के बाद इसमें साबिर गैंग के साथ मिलकर लूट और डकैती जैसी घटनाएं करी। जावेद पर उत्तर प्रदेश के थाना कैराना जनपद शामली, हरिद्वार और सहारनपुर में 15 मुकदमे दर्ज हैं।

 

 
Share
Previous Post
पटरी पर लौट रही है दिल्ली, ISBT कश्मीरी गेट बस अड्डा भी आज से खुलने की उम्मीद, पढ़ें अपडेट...
Next Post
उत्तराखंड में नरम पड़ा मानसून, लोगों ने ली राहत की सांस
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी.

    • 16 Oct 2026
  • image

    इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट कौन हैं? हल्द्वानी में मां काली बनकर बाजार में घूमीं, रील बनाने पर कार्रवाई की मांग.

    • 14 Oct 2026
  • image

    मसूरी जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम! रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड रोड को जोड़ेगा नया 'एलिवेटेड-टनल कॉरिडोर'.

    • 03 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.