logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • चेतावनी निशान के करीब बह रही बाणगंगा,जलमग्‍न हो सकता है हरिद्वार

चेतावनी निशान के करीब बह रही बाणगंगा,जलमग्‍न हो सकता है हरिद्वार.

 
  • Deepak Verma
  • 20 Jul 2023
  • 934
image  

 

देहरादून: हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के पास बह रही है। पर्वतीय क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। इस वजह से नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क किया जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय हरिद्वार की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार सुबह बाणगंगा (रायसी जिला हरिद्वार) का जल स्‍तर बढ़ गया है। जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलाधिकारी हरिद्वार को बचाव और राहत कार्य के लिए सभी कार्यों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक घंटे की सूचना राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को प्रेषित करने के लिए भी जिलाधिकारी को निर्देशित किया है। आपदा से संबंधित कोई भी सूचना देने के लिए नंबर जारी किए गए हैं।

राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष

0135 -2710335,
2664314, 2664315

फैक्स नंबर 0135-2710334, 2664317
टोल फ्री नंबर 1070
9058441404, 8218867005

बाणगंगा का जलस्‍तर चेतावनी स्‍तर के पास पहुंचा

केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष सिंचाई विभाग उत्तराखंड के अनुसार, जोशीमठ में अलकनंदा चेतावनी जलस्तर के आसपास बह रही है। जबकि रुड़की में सोनाली नदी का जलस्तर चेतावनी निशान से फिलहाल काफी नीचे है। ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर गंगा इस समय 338.85 मीटर पर बह रही है। यहां गंगा का जलस्तर खतरे का निशान 340.50 है। हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे है। यहां 292 मीटर मीटर पर गंगा बह रही है जबकि खतरे का स्तर 294 मीटर है। पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। पिछले दिनों मूसलाधार बारिश के कारण लक्सर क्षेत्र में सोनाली नदी का तटबंध टूटने से जो बाढ़ की स्थिति हो गई थी उसको देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने हरिद्वार जिला प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

गंगा किनारे बसे लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील

बता दें कि गंगा किनारे बसे जिलों में हाई अलर्ट है। एसडीआरएफ के जवान बचाव और राहत उपकरणों के साथ गंगा तटों पर तैनात है। यदि गंगा का जलस्तर इसी तरह से बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में हरिद्वार शहर एक बार फिर जलमग्न हो सकता है। निचले इलाकों में पानी भरने से बाढ़ आ सकती है और भारी नुकसान की भी आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन एसडीआरएफ एनडीआरएफ को सतर्क रहने को कहा गया है। गंगा के तट पर बसे लोगों और गांव को मुनादी कर सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है और गंगा में पानी बढ़ने के साथ ही उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए भी अपील की जा रही है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें आज कहां गिरेंगी बिजली?
Next Post
चमोली हादसे से सबक: उत्तराखंड के सरकारी दफ्तरों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था जांचने के निर्देश
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    केदारनाथ मंदिर से हजारों तीर्थयात्री 12 टन से ज्यादा कचरा वापस लाए, जानिए क्या है प्रशासन की 'कैरी मी बैक' पहल.

    • 04 Oct 2026
  • image

    चम्पावत में पहली बार मंत्रिमंडल की बैठक, सीएम धामी बोले- सीमांत क्षेत्रों को जोड़ेंगे विकास की मुख्यधारा से.

    • 05 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड में गुटखा, तंबाकू और पान मसाले पर पूरी तरह लगाई गई रोक, सरकार का आदेश जारी.

    • 13 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.