logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जानिए 4 मई को क्या हुआ था?

महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जानिए 4 मई को क्या हुआ था?.

 
  • Vishwanath Suman
  • 20 Jul 2023
  • 902
image  

 

इंफाल : मणिपुर हिंसा के बीच महिलाओं का भयावह वीडियो वायरल हो रहा है। इंडिजिनस ट्राइबल लीडर फोरम (आईटीएलएफ) का आरोप है कि गैंगरेप के बाद महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाया गया। यह घटना 4 मई की बताई जा रही है। आईटीएलएफ का दावा है कि गैंगरेप की घटना राजधानी इंफाल से 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी इलाके में हुई। वीडियो में लोग बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं और दोनों महिलाएं रहम के लिए गिड़गिड़ा रही हैं। पीड़ित महिलाएं कुकी जनजाति की हैं। आईटीएलएफ ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार, राष्ट्रीय महिला आयोग और नेशनल शिड्यूल ट्राइव्स कमीशन से इस मामले पर संज्ञान लेने और दोषियों को सजा देने की मांग की है। पेनोम गांव के मुखिया थांगबोई वेईफेई की शिकायत पर साइकुल पुलिस स्टेशन में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शिकायत के अनुसार, महिलाओं के साथ बदसलूकी घटना चार मई को दोपहर 3 बजे हुई। करीब 800 से 1000 लोग आधुनिक हथियारों एसएलआर, इनसास और .303 राइफल से लैस होकर गांव में धावा बोल दिया। हथियारबंद लोगों ने गांव में लूटपाट की और घरों में आग लगा दी। आरोप है कि महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले लोग मैतेई समुदाय के जुड़े संगठनों मैतेई लिपुन, कांगलेइपाक कनबा लुप, आरामबाई तेंगई और वर्ल्ड मैतेई काउंसिस और शेड्यूल ट्राइब डिमांड कमेटी से जुड़े थे।

जान बचाने के लिए जंगल में भागी थीं महिलाएं
बताया जाता है कि हमले के दौरान दो आदमी और तीन औरतें जान बचाने के लिए जंगल की तरफ भाग गईं थीं। बाद में उन्हें नोंगपोक सेकमाई पुलिस टीम ने बचाया। जब उन्हें नोंगपोक सेकमाई पीएस ले जाया जा रहा था, जब भीड़ ने उन्हें पुलिस स्टेशन से लगभग 2 किमी दूर तौबुल (सेकमई खुनौ) के पास पुलिस टीम से छुड़ा लिया। आरोप है कि मैतई समर्थित भीड़ ने एक आदमी की जान ले ली और तीन महिलाओं को अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। इसके बाद बाद भीड़ ने 19 साल की युवती से गैंगरेप किया। जब उसके भाई और एक परिचित ने रेप का विरोध किया तो भीड़ ने उनकी भी हत्या कर दी। बाद में तीनों महिलाएं कुछ अनजान लोगों की मदद से मौके से भागने में सफल रहीं। आईटीएलएफ का कहना है कि अब वीडियो वायरल होने के बाद महिलाओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया में महिलाओं की पहचान उजागर हो गई है, यह चिंता का कारण बन गया है।

 

महिलाओं को ही क्यों बनाया निशाना
मणिपुर की आबादी में नगा-कुकी जनजाति की आबादी 40 फीसदी है। मैतई जनजाति की आबादी करीब 53 प्रतिशत है। कुकी जनजाति मातृ सत्तात्मक मानी जाती है। जनजाति की परंपरा के मुताबिक महिलाएं ही घर के फैसले लेती हैं। मैतेई समुदाय को आरक्षण देने के विरोध में जब प्रदर्शन शुरू हुए तो बड़ी संख्या में कुकी महिलाएं भी शामिल हुई थीं। इस कारण मैतेई दंगाइयों ने महिलाओं को निशाना बनाया। जिस तरह 800 से 1000 लोगों ने गांव में धावा बोला था, उससे यह सुनियोजित माना गया।

संसद का मॉनसून सेशन शुरू होने वाला है। इस सत्र में मणिपुर हिंसा पर चर्चा होगी। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर हिंसा पर बयान देने की मांग की है। सत्र शुरू होने से पहले मणिपुर के एनपीएफ सांसद डॉ.लोरहो एस फोज़े ने भी उम्मीद जताई है कि पीएम नरेंद्र मोदी इस बार सदन में हिंसा पर बोलेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही गंभीर मामला है, पीएम मोदी के बयान से मणिपुर में शांति की उम्मीद की जा सकती है। बता दें मणिपुर हिंसा में अभी तक 160 लोगों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक तौर पर अबतक 419 लोग घायल हुए हैं।

 

 
Share
Previous Post
दिल्ली में बाइक पर फिल्मी स्टाइल में रोमांस, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Next Post
बेटी के पहले मासिक धर्म पर मनाया जश्न,काटा केक...उत्तराखंड के इस जोड़े की जमकर हो रही तारीफ
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    चम्पावत में पहली बार मंत्रिमंडल की बैठक, सीएम धामी बोले- सीमांत क्षेत्रों को जोड़ेंगे विकास की मुख्यधारा से.

    • 05 Oct 2026
  • image

    'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नहीं, केवल 3 टोल हों', उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाई मांग.

    • 14 Oct 2026
  • image

    उत्‍तराखंड में SIR के बाद नई वोटर लिस्ट जारी, 104708 वोट कटे, अब ऐसे मिलेगा मौका.

    • 03 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.