logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • बेटी के पहले मासिक धर्म पर मनाया जश्न,काटा केक...उत्तराखंड के इस जोड़े की जमकर हो रही तारीफ

बेटी के पहले मासिक धर्म पर मनाया जश्न,काटा केक...उत्तराखंड के इस जोड़े की जमकर हो रही तारीफ.

 
  • Priyanka Thapa
  • 21 Jul 2023
  • 1272
image  

 

देहरादूनः मासिक धर्म को कलंक मानने वाले समाज में उत्तराखंड के रहने वाले जितेंद्र भट्ट ने अनोखी मिसाल पेश की है। भट्ट की बेटी के पहले पीरियड्स पर उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। आमतौर पर समाज में मासिक धर्म पर चर्चा बहुत कम की जाती है। ऐसे में इसे लेकर ढेर सारे भ्रम लोगों के मन में होते हैं। पीरियड्स को इतना अपवित्र माना जाता है कि तमाम धार्मिक स्थलों में मासिक धर्म के दौरान लड़कियों के प्रवेश पर पाबंदी भी लगा दी जाती है। इन सब घटनाओं के बीच उत्तराखंड के कशीपुर के रहने वाले जितेंद्र भट्ट की बेटी को जब पहली बार पीरियड्स हुए तो उन्होंने और उनकी पत्नी ने इसका जश्न मनाया। दोनों ने बेटी के साथ केक काटा और बैठकर उसे मासिक धर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र भट्ट काशीपुर में अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं। बीते दिनों उन्हें अपनी बेटी के पहले मासिक धर्म के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने और उनकी पत्नी ने मिलकर बेटी को इस बारे में विस्तार से सारी जानकारी दी। उसके सारे भ्रम दूर किए। साथ ही समाज में मासिक धर्म को लेकर व्याप्त धारणाओं से भी उसका परिचय कराया। उन्होने बेटी को बताया कि मासिक धर्म महिलाओं में एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसमें अपवित्रता जैसी कोई बात नहीं है। इतना ही नहीं, बेटी को खास फील कराने के लिए दोनों ने इसका जश्न मनाने का भी फैसला किया। उन्होंने अपने करीबियों को एक पार्टी आयोजित कर आमंत्रित किया और बेटी के पहले मासिक धर्म को सेलिब्रेट करने के लिए सबके साथ मिलकर केट भी काटा।

फेसबुक पर लिखा- बेटी बड़ी हो गई है

जितेंद्र भट्ट की इस पहल की लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। भट्ट ने इस पल को अपने फेसबुक अकाउंट पर भी साझा किया और लिखा- बेटी बड़ी हो गई है। मासिक धर्म में लड़कियों को अछूत मानने वाले समाज में जितेंद्र भट्ट की इस कोशिश ने न सिर्फ उनकी बेटी को खास होने का अहसास कराया है बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया है कि इसे लेकर महिलाओं से किसी भी तरह का भेदभाव करना गलत प्रथा है। यह महिलाओं से जुड़ी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। अपनी बेटी पहले पीरियड्स पर केक काटकर जश्न मनाने के जितेंद्र भट्ट के फैसले की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वरिष्ठ पत्रकार ने लिखा कि भारत में ही कई राज्य ऐसे हैं, जहां पर ससुराल में बहू के पहले मासिक धर्म पर पूरे गांव को पार्टी दी जाती है क्योकि यहीं से महिला के मां बनने का सफर शुरू होता है।

 

 
Share
Previous Post
महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जानिए 4 मई को क्या हुआ था?
Next Post
कुछ महिलाएं बलात्कार कानून को हथियार के रूप में दुरुपयोग कर रही हैं, उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए: उच्च न्यायालय
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड: बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि.

    • 18 Oct 2026
  • image

    'सड़क से उठाकर मंत्री तक बनवाया', सामने आए रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू, कहा- पूरी कलई जल्द खोलूंगा.

    • 17 Oct 2026
  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.