logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • NCP अध्यक्ष पद से हटाए गए शरद पवार, भतीजे अजित पवार ने चाचा से छीनी कमान

NCP अध्यक्ष पद से हटाए गए शरद पवार, भतीजे अजित पवार ने चाचा से छीनी कमान.

 
  • Admin
  • 05 Jul 2023
  • 1303
image  

 

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल के बीच अजित पवार गुट ने बड़ा दावा किया है। अजित पवार गुट के मुताबिक, शरद पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। अजित पवार ने अब खुद एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। दावा किया जा रहा है कि 30 जून को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसका फैसला लिया गया था। दिन भर के नंबर गेम और शक्ति प्रदर्शन के बाद अजित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का तख्तापलट कर ही दिया। इस बदलाव के बाद से शरद पवार को बड़ा झटका लगा है। आशंका जताई जा रही है कि अजित पवार के इस कदम के बाद शरद समर्थक विधायक और सांसद भी अपना पाला बदल सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, 30 जून को मुंबई में एनसीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई थी। यह बैठक प्रफुल्ल पटेल की ओर से बुलाई गई थी। इसी बैठक में शरद पवार की जगह अजित पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ। प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि पार्टी लोगों के कल्याण के उद्देश्य से दूर जा रही है। इसके बाद चुनाव आयोग के पास याचिका भेजी गई थी।
 

'83 के हो गए हैं, कब रुकोगे?'
इससे पहले मंगलवार को दोनों गुटों की अलग-अलग बैठक हुई जिसमें जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। अजित पवार की बैठक में एनसीपी के 31 विधायक पहुंचे और दावा किया गया कि उनके पास 42 विधायकों का समर्थन है।

अपने संबोधन में अजित पवार ने चाचा शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'पवार साहब आप 83 साल के हो गए हैं। आप कभी रुकेंगे या नहीं। हम सरकार चला सकते हैं, हम में ताकत है, फिर हमें मौका क्यों नहीं। किसी भी घर में 60 साल के बाद रिटायर होते हैं और आशीर्वाद देने का काम करते हैं, फिर आप ऐसा क्यों नहीं करते?'

पवार बोले- बातचीत के जरिए निकालते हल
वहीं शरद पवार ने कार्यकर्ताओं से संवाद में कहा कि 'किसी चीज से सहमत नहीं है तो बातचीत करके हल निकालना चाहिए। कार्यकर्ताओं की बदौलत एनसीपी यहां तक पहुंची। आज की बैठक ऐतिहासिक है। आज देश हमें देख रहा है। हमारी पार्टी ने नए नेता दिए। अगर सहमत नहीं तो बातचीत से हल निकाले। गलती को सुधारना हमारा काम है। मैं लोगों के बीच हूं, सत्ता में नहीं। अगर लोकतांत्रिक तरीके से प्रक्रिया चलानी है तो संवाद जरूरी है।'

अजित पवार ने रविवार को एनसीपी से बगावत कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। उनके साथ भुजबल समेत आठ अन्य एनसीपी नेताओं ने भी शिवसेना-बीजेपी की गठबंधन सरकार में मंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

 

 
Share
Previous Post
सोशल मीडिया पर लोन का विज्ञापन देकर करते थे ठगी, पुलिस ने कॉल सेंटर से 3 को किया गिरफ्तार
Next Post
गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक आज जमकर बरसेंगे बादल, उत्तराखंड के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस को बड़ी जीत, स्थानीय निकाय चुनाव में सिरौली कलां-किच्छा में जमाया कब्जा.

    • 08 Oct 2026
  • image

    इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट कौन हैं? हल्द्वानी में मां काली बनकर बाजार में घूमीं, रील बनाने पर कार्रवाई की मांग.

    • 14 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.