logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • पूरे उत्तराखंड में 127 सड़कें बंद, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर में अगले 24 घंटे बारिश का ऑरेंज अलर्ट

पूरे उत्तराखंड में 127 सड़कें बंद, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर में अगले 24 घंटे बारिश का ऑरेंज अलर्ट.

 
  • Admin
  • 06 Jul 2023
  • 973
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में आफत बनकर बरस रहा मानसून कहर बरपा रहा है। प्रदेश भर में भारी बारिश के चलते 127 सड़के बंद पड़ी हुई हैं। जगह-जगह पहाड़ी से पत्थर टूट कर सड़कों पर गिर रहे हैं। जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड प्रशासन लगातार सड़कों पर यातायात दुरुस्त करने की कोशिश में लगा हुआ है लेकिन अभी भी काफी काम बाकी है। जानकारी के अनुसार बाधित पढ़ी हुईं 179 सड़कों में से 52 सड़कें यातायात के लिए सुचारू कर दी गई है जबकि 127 सड़कें अभी भी बंद पड़ी हुई हैं।

लोनिवि की ओर से इन सड़कों को खोलने का कार्य जारी है। बुधवार को हुई भारी बारिश के कारण सड़कों को खोलने में दिक्कतें आईं। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने कहा कि प्रदेश में बुधवार देर शाम तक 127 सड़कें बंद थीं, जिन्हें खोलने के लिए मौके पर 119 जेसीबी पोकलेन चैन डोजर आदि मशीनें लगी हुई हैं। सड़कों को यातायात के लिए सुचारु करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

कार पर गिरा पत्थर शिक्षिका घायल

चमोली के बाजपुर के पास एक कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण कार में बैठी शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई है।भारी बारिश के चलते पहाड़ों से लगातार मलवा और पत्थर गिर रहा है, जिस कारण यह हादसा हुआ। शिक्षकों का वाहन सुबह नंदप्रयाग की तरफ जा रहा था, इस दौरान यह हादसा हुआ है। थाना अध्यक्ष चमोली कुलदीप रावत ने बताया कि शिक्षिका को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर रहे पत्थर

वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के पास बार-बार पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने के कारण सड़क अवरुद्ध हो रही है। मानसून शुरू होने के बाद से यह सड़क निरंतर अवरुद्ध चल रही है। सड़क को बार-बार खोला जा रहा है लेकिन बारिश होने पर पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने के कारण सड़क अवरुद्ध हो जा रही है। इस कारण बद्रीनाथ की यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्री घंटों जाम में फंस रहे हैं। प्रशासन ने मौसम देखकर ही यात्रा करने की अपील की है।

4 जिलों में अगले 24 घंटों तक ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश के 4 जिलों में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश की संभावना है। टिहरी, देहरादून पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में तेज बारिश होगी। मौसम विभाग की ओर से इन 4 जिलों में अगले 24 घंटों तक ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन जिलों में आकाशीय गर्जना के साथ तेज बहुत तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 9 जुलाई तक इन जनपदों में मौसम ऐसा ही रहेगा, यहां तेज से तेज बारिश होने की संभावना है। फिलहाल 24 घंटों तक इन जनपदों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

 

 
Share
Previous Post
भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व आईएएस राम विलास की 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 550 गुना ज्यादा संपत्ति रखने का आरोप
Next Post
संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में रखी दुर्लभ पांडुलिपियों को देखेंगे पीएम मोदी, विदेशी छात्रों से करेंगे मुलाकात
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कौन हैं सुबोध उनियाल? दलेर मेहंदी को भरे मंच पर लताड़ा, कहा- नशे में बोल तक नहीं पा रहे, गाना क्या गाओगे.

    • 21 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस को बड़ी जीत, स्थानीय निकाय चुनाव में सिरौली कलां-किच्छा में जमाया कब्जा.

    • 08 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड: कांग्रेस के 'झूठे विमर्श' के विरुद्ध भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ' अभियान शुरू करेगी.

    • 23 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.