logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 5 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • किसी भी वक्त जारी हो सकता है सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक

किसी भी वक्त जारी हो सकता है सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक.

 
  • Admin
  • 08 Jul 2023
  • 1374
image  

 

 

CSIR UGC NET 2023 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) यूजीसी नेट 2023 का रिजल्ट घोषित करेगा। हालांकि, रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही सीएसआईआर 2023 का नेट रिजल्ट जारी किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

एनटीए की तरफ से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 6 जून से 8 जून तक 178 शहरों में 426 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में इस वर्ष लगभग 2.74 लाख छात्र शामिल हुए थे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 14 जून को परीक्षा की आंसर-की जारी की थी। वहीं, आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए 16 जून तक का समय दिया गया था।

एक बार सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, माता का नाम, पिता का नाम, श्रेणी, लिंग, विषय, भाग ए, बी और सी में अंक, योग्यता स्थिति, सामान्य सूची में रैंक और रैंक श्रेणी आदि होगा।

सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 के लिए न्यूनतम योग्यता अंक अभ्यर्थियों की श्रेणी के आधार पर भिन्न होते हैं। परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं एसटी/एससी/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को पास होने के लिए 25 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- रिजल्ट सामने होगा।
- सीएसआईआर रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड करके अपने पास रख लें।

 

 
Share
Previous Post
करोड़ों रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, AC टिकटों के दाम 25% कम करेगी सरकार, आ गया है आदेश
Next Post
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद, देहरादून में 1 दिन और नैनीताल में 3 दिन की छुट्टी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    पुरकुल-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट में देरी, लागत 350 करोड़ पहुंची, मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य.

    • 29 Oct 2026
  • image

    देहरादून में शराब की होम डिलीवरी, 25 साल के छात्र ने खड़ी कर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, ऐसे चला रहा था धंधा.

    • 10 Oct 2026
  • image

    चम्पावत में पहली बार मंत्रिमंडल की बैठक, सीएम धामी बोले- सीमांत क्षेत्रों को जोड़ेंगे विकास की मुख्यधारा से.

    • 05 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.