logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 5 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में स्कूल बंद, जानें आज का मौसम

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में स्कूल बंद, जानें आज का मौसम.

 
  • Admin
  • 10 Jul 2023
  • 1073
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। नैनीताल में 13 जुलाई तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि अल्मोड़ा में 10 से 12 जुलाई तक का अवकाश घोषित किया गया है। देहरादून में फिलहाल सोमवार के लिए छुट्टी घोषित की गई है। उधम सिंह नगर मैं 2 दिन और उत्तरकाशी के स्कूलों में 1 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग में 11 से 12 जुलाई तक भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 13 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। देहरादून जिले की जिलाधिकारी सोनिका ने भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए सोमवार को शासकीय, गैर शासकीय स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।

जिन स्कूल और कॉलेजों में परीक्षा कार्यक्रम पूर्व निर्बंध निर्धारित है वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षाएं संचालित कर सकेंगे। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले बादल उत्तराखंड में कहर बरसा सकते हैं। राज्य के 8 जिलों चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल,बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी से अत्यंत भारी बारिश, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से इन 8 जिलों के जिलाधिकारियों को अपने जनपदों में विशेष सावधानियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारियों को और विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि इस अवधि में सभी हाइ अलर्ट पर रहेंगे और अपना फोन स्विच ऑफ नहीं करेंगे।

अधिकारी अपने वाहन में बरसाती, छाता, टोर्च, हेलमेट के साथ ही अन्य आवश्यक उपकरण और खाद्य सामग्री रखेंगे ताकि इस अवधि में फंसे हुए लोगों के लिए खाद्य सामग्री व मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की जा सके। विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में विशेष सावधानी रखने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं।

बारिश के कारण उत्तरकाशी में नदियां उफान पर हैं। पोखु देवता मंदिर के पास गंगोत्री हाईवे का 10 मीटर हिस्सा भू धंसाव की जद में आ गया है। गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट के पास भारी भूस्खलन हुआ है। जिसके चलते हाईवे बोल्ड और मलबा आने के कारण बंद हो गया है।

मौसम की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे समेत मुख्य मार्ग पर पुलिस बैरियर से रात्रि 8 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही में रोक लगा दी है। केवल आपातकालीन वाहनों और सैन्य वाहनों को ही आवाजाही की छूट रहेगी।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से हरिद्वार जिलाधिकारी को नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के संबंध में सतर्क किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सोलानी नदी का जलस्तर रुड़की हरिद्वार में चेतावनी के स्तर से ऊपर दिख रहा है।

अपने जनपद में आम जनमानस के बचाव के लिए इकाइयों को सक्रिय किया जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

केंद्रीय जल आयोग के लिंक https//ffs.india-water.gov.in से जल स्तर की स्थिति की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को किसी भी आपदा की सूचना देने के लिए राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर भी दिए गए हैं ।
 

राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर

0135-271 0335,, 2664315, 2664316
 

फैक्स नम्बर:

0135-2710334, 2664317
 

टोल फ्री नम्बर

1070,, 9058441404, 8218867005

 

 
Share
Previous Post
कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक आफत बनी बारिश, दरक रहे पहाड़, अब तक 9 लोगों की मौत
Next Post
लापरवाही की हद! अस्पताल में लाइट गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ प्रसव, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'सरकारी गवाह बन जाओ, तुमने अपराध किया है', राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मैसेज.

    • 12 Oct 2026
  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026
  • image

    '600 रुपये मांगे, 300 दे रहे थे', देहरादून में प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों को इतनी से बात पर बेरहमी से मार डाला.

    • 07 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.