logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 5 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • शिमला, चंबा, कुल्लू, मनाली.. जिस 'स्वर्ग' में आप घूमने जाते हैं, जरा उसका दर्द भी जानिए

शिमला, चंबा, कुल्लू, मनाली.. जिस 'स्वर्ग' में आप घूमने जाते हैं, जरा उसका दर्द भी जानिए.

 
  • ????? ?????
  • 10 Jul 2023
  • 1222
image  

 

शिमला: हिमाचल प्रदेश के ऊपर पिछले तीन दिन से आफत की बारिश बरस रही है। पहाड़ दरक रहे हैं और नदियों में सुनामी जैसी खौफनाक लहरें दिख रही हैं। ये लहरें बेहद शक्तिशाली हैं कि मिट्टी, सड़क, मकान, दुकानें, पुल, कारें और होटल तक तिनके की तरह बहे जा रहे हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य की ऐसी स्थिति देखकर कहा कि ऐसा भयानक रूप पिछले 50 साल में नहीं देखा।

मनाली: नदी किनारे बना होटल बह गया
हिमाचल में इस वक्त बड़ी संख्या में टूरिस्ट मौजूद हैं जो मैदानी इलाकों से पहाड़ों की जन्नत देखने शिमला, कुल्लू-मनाली, चंबा और सोलन पहुंचे थे। लेकिन कुदरत के कहर की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं वो किसी प्रलय से कम नहीं है। मनाली में 20 लोगों को बचाया गया है लेकिन अभी भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में करीब 300 लोग फंसे हैं। मनाली में सबसे ज्यादा तबाही देखने को मिल रही है। यहां नदी किनारे बना तीन मंजिला होटल पानी में बह गया।

मंडी: ब्यास नदी के उफान में डूबा पंचवक्त्र मंदिर
मंडी में खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां के थुनाग इलाके में फ्लैश फ्लड की वजह से भारी नुकसान हुआ। वीडियो में थुनाग बाजार से बड़े बड़े पेड़, मलबा पत्थर मिट्टी के साथ बहकर सड़क पर आ गया है। इस दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। मंडी में सुकेती पर बना पुल बह गया। पंडोह में बाजार डूबा है। यहां 100 साल पुराना लाल पुल बह गया है।

मंडी के औट में बंजार को जोड़ने वाला 50 साल पुराना पुल बह गया है। लगातार भारी बारिश के बाद ब्यास नदी में आए उफान के कारण मंडी का पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूब गया है।

चंबा: भूस्खलन से रास्ता बंद, मकान टूटे
चंबा में बारिश के चलते हुए भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई मार्ग बंद हैं। चंबा से भरमौर, चंबा से चौरी वाया जोत कुट, चंबा से तीसातक नकरोड़ के पास, चंबा से खज्जियार तक मियाड़ी गाला के पास मार्ग अवरुद्ध है।

शिमला में भी बारिश का कहर जारी है। यहां कोटगढ़ के पानेवली गांव में भूस्खलन की चपेट में एक घर आ गया था। हादसे के चलते तीन की मौत हो गई जबकि दो को सुरक्षित निकाल लिया गया।

कुल्लू: ब्यास नदी ऊफान पर, 25 का रेस्क्यू
कुल्लू के कसोल इलाके में 25 लोगों का रविवार को रेस्क्यू हुआ। करीब 20 से 21 लोग किसान भवन कुल्लू में फंसे थे। जो क चारों तरफ से नदियों से घिरा हुआ था। वहां के हालात देखते हुए ग्राउंड रेस्क्यू मुश्किल था। इसके बाद होम गार्ड टीम ने रेस्क्यू किया। इन्हें दूसरे छोर पर पहुंचाया गया और सभी सुरक्षित है। मनाली-लेह राजमार्ग के समानांतर बहने वाली ब्यास नदी इस समय उग्र स्थिति में है। इसने अपना मार्ग बदल लिया है और अब मुख्य सड़क के किनारे बह रही है, जिसके परिणामस्वरूप इसके मार्ग में महत्वपूर्ण विनाश हुआ है।

हाइवे, टॉय ट्रेनें सब बंद
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़ के कारण अवरुद्ध है। शिमला-किन्नौर सड़क भी भूस्खलन और चट्टानें गिरने के कारण यातायात के लिए बंद है। भारी बारिश के कारण हिमाचल सड़क परिवहन निगम के 876 बस मार्ग प्रभावित हुए हैं और 403 बसें विभिन्न स्थानों पर फंस गई हैं।

यूनेस्को धरोहर स्थल शिमला-कालका रेल मार्ग पर भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर पटरियां अवरुद्ध हो गयीं जिसके चलते रेल परिचालन मंगलवार तक निलंबित कर दिया गया है। वहीं, राज्यभर में शैक्षणिक संस्थानों को सोमवार और मंगलवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार घंटे में चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर में बारिश की रफ्तार घटने वाली है। जबकि बिलासपुर, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, सोलन, किन्नौर, लाहौल स्पीति में बारिश का कहर अभी जारी रहेगा। यहां भारी से अत्यधिक बारिश हो रही है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश का आंकड़ा देखिए-
लाहौल स्पीति में सामान्य बारिश 3 मिमी होती है लेकिन इस बार 112.2 मिमी बारिश हुई। यानी 37 गुना अधिक बारिश हुई। इसी तरह चंबा में 14 गुना अधिक, ऊना में 23 गुना, कुल्लू में 12 गुना, किन्नौर में 19 गुना, मंडी में 6 गुना और शिमला में 10 गुना अधिक बारिश हुई।

 

 
Share
Previous Post
दिल्ली अध्यादेश पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, केंद्र को दिया नोटिस
Next Post
अब इस देश में चलेगा भारत का सिक्का, रुपयों में होगा कारोबार, जाने वाला है डॉलर!
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    '600 रुपये मांगे, 300 दे रहे थे', देहरादून में प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों को इतनी से बात पर बेरहमी से मार डाला.

    • 07 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने किया HNB चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास, 20.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात.

    • 21 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड: कांग्रेस के 'झूठे विमर्श' के विरुद्ध भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ' अभियान शुरू करेगी.

    • 23 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.