logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • हादसे में पत्नी, दोनों बेटे और भाई की बीवी-भतीजी समेत नरेंद्र की मौत

हादसे में पत्नी, दोनों बेटे और भाई की बीवी-भतीजी समेत नरेंद्र की मौत.

 
  • Admin
  • 11 Jul 2023
  • 1119
image  

 

मेरठ: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ के इंचौली गांव के परिवार के 6 लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया है। इंचौली के धनपुर निवासी नरेंद्र अपनी कार खाटू श्याम के लिए जा रहे थे। एक स्कूली बस चालक गाजीपुर में सीएनजी भरवाने के बाद गलत दिशा से क्रॉसिंग रिपब्लिक की ओर लौट रहा था, उसी वक्त आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। सचिन समेत अन्य गांव के लोगों का कहना था कि नरेंद्र काफी हंसमुख इंसान था। पूरे गांव का चहेता भी था और वो हमेशा भक्ति की बातें करता रहता था।

थाना इंचौली के धनपुर गांव निवासी जयपाल यादव के तीन बेटे है। बड़ा जितेंद्र यादव उससे छोटा नरेंद्र यादव और सबसे छोटा धर्मेंद्र यादव है। नरेंद्र की शोभापुर बस स्टैंड पर बिजली की दुकान है, जबकि धर्मेंद्र खेती करते हैं। मंगलवार की सुबह साढ़े चार बजे नरेंद्र और धर्मेंद्र का परिवार सुबह साढ़े चार बजे खाटू श्याम जाने के लिए अपनी गाड़ी में सवार होकर निकला था। सुबह छह बजकर पांच मिनट पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड आ रही स्कूली बस से टकराने के बाद नरेंद्र, पत्नी अनीता, बेटे हिमांशु, कार्तिक और धर्मेंद्र की पत्नी बबीता, बेटी वंशिका की मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र और उनका बेटा घायल है।

इस दर्दनाक हादसे की सूचना बड़े भाई जितेंद्र यादव को पुलिस ने दी। तत्काल पूरा परिवार और गांव के काफी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे में नरेंद्र का पूरा परिवार खत्म हो चुका है। हादसे के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। गांव वालों ने बताया की जितेंद्र बेशक परिवार में बड़ा है और नरेंद्र छोटा था, लेकिन परिवार का मुखिया नरेंद्र ही था। पूरा परिवार जैसा नरेंद्र कहता वैसा ही करता। परिवार में सभी भाइयो में काफी प्यारा था। यहां तक की गांव के लोगों की भी जरूरत के समय मदद के लिए तैयार रहते। जब कवरेज को गांव पहुंची मीडिया तो गांव के बड़े बुजुर्ग लोगों ने मीडिया से कवरेज करने को रोक दिया और कहा कि गांव में बेटा मरा है। गांव में शोक है। यहां तक की सभी घरों में चूल्हे नहीं जले हैं।

सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित इलाज कराए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आज मौसम?
Next Post
पेपर स्प्रे ट्रेनिंग, लेखक बनने का सपना...हिमाचल में जलप्रलय के बीच क्यों हो रही है आईपीएस सौम्या की चर्चा?
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.