logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • पानी से भरी हुई सड़क से कार/बाइक निकालने से पहले जरा ठहरिए

पानी से भरी हुई सड़क से कार/बाइक निकालने से पहले जरा ठहरिए.

 
  • Admin
  • 11 Jul 2023
  • 889
image  

 

 

नई दिल्ली: लगातार हो रही बारिश से दिल्ली और आसपास की सड़कें इन दिनों बार-बार तालाब में तब्दील हो जाती हैं। पानी में फंसने के कारण कारें अचानक बंद हो जाती हैं। इससे इन कार सवारों को तो भारी परेशानी झेलनी ही पड़ती है, सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है। इस समस्या से कैसे निपटा जाए और कार चलाते समय ड्राइवर को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की जुबानी।

ह्यूंदै (Hyundai) सर्विस स्टेशन के सर्विस मैनेजर देवेश सक्सेना बताते हैं कि अगर सड़क पर ज्यादा पानी भरा हुआ है, तो ऐसी जगह पर कार नहीं घुसानी चाहिए। कितने पानी में गाड़ी चलाना सुरक्षित है, इसके लिए कंपनी ने मानक तय किए हुए हैं। किसी भी स्थिति में पानी में कार का साइलेंसर और एयर फिल्टर नहीं डूबना चाहिए। एयर फिल्टर से ही पानी इंजन में भर जाता है। एक बार इंजन में पानी भर गया तो किसी भी स्थिति में कार स्टार्ट नहीं हो सकती। कार स्टार्ट करने के लिए ड्राइवर को या तो इमरजेंसी में अपने लोकल मेकैनिक को बुलाना पड़ेगा, या फिर कार को क्रेन की मदद से सर्विस स्टेशन पर लाना होगा। पानी में लगातार गाड़ी चलाने से अक्सर देखा गया है कि आगे की नंबर प्लेट टूट जाती है, क्योंकि आगे की तरफ लगातार पानी का प्रेशर नंबर प्लेट पर पड़ता रहता है। बरसात के मौसम में ड्राइविंग करते समय कार के वाइपर ठीक होना भी बहुत जरूरी है।

मारुति सर्विस स्टेशन के सर्विस एडवाइजर सतीश ने बताया कि कंपनी कहती है कि टायर का नीचे वाला हिस्सा आधे से भी कम डूब रहा है, तो कार सुरक्षित है। लेकिन, सड़क पर इससे ज्यादा पानी भरा हुआ है तो ऐसी जगह से कार निकालना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। बारिश में ड्राइविंग करते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जहां पर भी कार खड़ी करनी है, वहां पर हैंडब्रेक बिल्कुल भी न लगाएं। एहतियात के तौर पर कार को गियर में डालकर छोड़ा जा सकता है, या फिर टायर के पीछे ईंट-पत्थर की सपोर्ट भी लगाई जा सकती है। हैंडब्रेक लगाने से क्लचप्लेट चिपक सकती है।

बारिश में ईवी चलाना कितना सुरक्षित

एक्सपर्ट का कहना है कि बरसात के मौसम में इलेक्ट्रिक कार चलाना पेट्रोल-डीजल की कार से कहीं अधिक सुरक्षित है। इलेक्ट्रिक कार में साइलेंसर होती ही नहीं, इसलिए साइलेंसर के जरिए इंजन में पानी भरने का सवाल ही पैदा नहीं होता। इलेक्ट्रिक कार की बैटरी पूरी तरह से पैक रहती है इसलिए वहां तक पानी नहीं पहुंच सकता। अगर कहीं पर पानी भरा हुआ है तो कार की स्पीड 10-20 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। बारिश के दौरान इलेक्ट्रिक कार को चार्ज नहीं करना चाहिए।

कार को पार्क करते समय बरतें सावधानी

  • बिजली के पोल और पेड़ आदि के नीचे कार नहीं खड़ी करनी चाहिए
  • किसी भी दीवार के आसपास भी कार नहीं खड़ी करनी चाहिए
  • कच्ची जमीन के ऊपर भी कार पार्क करना सेफ नहीं, क्योंकि इसके धंसने का खतरा रहता है
  • अगर खड़ी कार के साइलेंसर में पानी भर गया है तो कार को वहां से निकालकर किसी ऊंची जगह पर खड़ा कर दें
  • कार के हैंड ब्रेक लगाकर खड़ी करने से क्लचप्लेट पर असर पड़ता है

 

 
Share
Previous Post
पेपर स्प्रे ट्रेनिंग, लेखक बनने का सपना...हिमाचल में जलप्रलय के बीच क्यों हो रही है आईपीएस सौम्या की चर्चा?
Next Post
उत्तराखंड में जमीन कब्जाने पर होगी 10 साल तक की सजा, भू-माफियाओं के लिए आ रहा नया कानून
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी के माता-पिता से डिंपल यादव ने की मुलाकात, कहा- बेटी ने नहीं मानी तो हम कैसे मान सकते हैं हार.

    • 16 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.