logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • वो 6 सुप्रीम मामले, जो देश की राजनीति का मूड बनाएंगे या बिगाड़ेंगे

वो 6 सुप्रीम मामले, जो देश की राजनीति का मूड बनाएंगे या बिगाड़ेंगे.

 
  • Aditya Kumar
  • 24 Jul 2023
  • 957
image  

 

नई दिल्लीः मॉनसून में न सिर्फ संसद बल्कि सुप्रीम कोर्ट से भी सियासी हवा बदलने वाले कुछ मामलों पर सुनवाई और आदेश आ सकते हैं। ये मामले देश और राजनीति की दिशा और दशा को प्रभावित कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट में अगले कुछ हफ्तों में कई महीने में कई अहम मामलों की सुनवाई होनी है। वैसे तो ये फेहरिस्त काफी लंबी है, लेकिन आइए पांच ऐसे मामलों पर नजर डालते हैं, जो सबसे ज्यादा अहम है।

1- आर्टिकल-370 निरस्त करने की मांग

जम्मू-कश्मीर को स्पेशल स्टेटस देने से जुड़े आर्टिकल-370 को खत्म किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट 2 अगस्त से रोजाना सुनवाई करेगा। यहां बता दें कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपने इस फैसले का बचाव किया है। ये मामले साल 2019 से पेंडिंग है। अर्जी में केंद्र के 370 हटाने के फैसले को निरस्त करने और इस फैसले को गैर संवैधानिक घोषित करने की गुहार लगाई गई है।

2- दिल्ली में केंद्र के अध्यादेश को चुनौती

दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग में केंद्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश पर पांच जजों को संवैधानिक बेंच सुनवाई करेगी। दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के खिलाफ इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि हम आर्टिकल-370 मामले की सुनवाई के बाद इस मामले की सुनवाई करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त में ही इस मामले की नियमित सुनवाई शुरू हो सकती है।

3- DERC चेयरपर्सन की नियुक्ति का मामला

दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल (LG) के बीच दिल्ली विद्युत रेगुलेटरी कमिशन (DERC) के चेयरपर्सन को लेकर सहमति नहीं बनने के बाद चीफ जस्टिस ने कहा है कि वह एडहॉक बेसिस पर DERC के चेयरपर्सन की नियुक्ति करेंगे। मामले की सुनवाई 4 अगस्त को होनी है। सुप्रीम कोर्ट को बताया गया था कि दिल्ली सरकार और LG DERC के चेयरपर्सन की नियुक्ति में नाकाम रहे हैं। इस मामले में दोनों एकमत नहीं हो पाए। अब इसपर जो भी नियुक्ति होगी वह बेहद अहम होगी।

4- राहुल गांधी को सजा पर सुनवाई

‘मोदी’ सरनेम मामले में मानहानि के लिए दोषी करार दिए गए कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की अर्जी पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मामले के शिकायती पूर्णेष मोदी और गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा था। राहुल गांधी की ओर से अर्जी दाखिल कर दोष सिद्धी को चुनौती दी गई है। साथ ही हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की गई है। मामले में 4 अगस्त को सुनवाई है।

5- शिंदे गुट की अयोग्यता का केस

शिवसेना-उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट में शिंदे गुट की अयोग्यता से जुड़े मामले के जल्द निपटारे के लिए गुहार लगाई है। अदालत ने महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब देने को कहा। अब इस मामले में 2 अगस्त के बाद कभी भी सुनवाई हो सकती है। माना जा रहा है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला राज्य और देश की राजनीति को बड़े पैमाने पर प्रभावित करेगा।

6- PMLA की वैधता पर सुप्रीम बहस

प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी PMLA मामले में दाखिल रिव्यू पिटिशन पर सुप्रीम कोर्ट ओपन कोर्ट में सुनवाई करेगी। PMLA मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को रिव्यू करने की मांग की गई है। 27 जुलाई 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने PMLA के तहत ED की गिरफ्तारी के अधिकार समेत दूसरे प्रावधान को सही ठहराया था। अब इसके खिलाफ रिव्यू पिटिशन पर सुनवाई होनी है लेकिन अभी तारीख तय नहीं है। माना जा रहा है कि इसपर भी जल्द सुनवाई हो सकती है।

 

 

 
Share
Previous Post
भारत ने वियतनाम को तोहफे में दिया हथियारों से लैस INS 'कृपन', जानिए चीन को क्यों लग सकती है मिर्ची?
Next Post
बद्रीनाथ यात्रा का रूट बदला, जानें अब किस रास्ते से जाएंगे
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    चुनाव से ठीक पहले दो खेमों में बंटी उत्तराखंड कांग्रेस! हरीश रावत की यात्रा से 2 दिग्गज नेताओं ने बनाई दूरी.

    • 06 Oct 2026
  • image

    '600 रुपये मांगे, 300 दे रहे थे', देहरादून में प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों को इतनी से बात पर बेरहमी से मार डाला.

    • 07 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी केस में 24 घंटे में गिरफ्तारी, 88 दिन में 500 पन्नों की चार्जशीट: ADG ने बताई SIT जांच से सजा तक की पूरी कहानी.

    • 15 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.