logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • बाघ को जहर देकर मारा, खाल और हड्डियां बेचीं, आरोपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा

बाघ को जहर देकर मारा, खाल और हड्डियां बेचीं, आरोपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा.

 
  • Pankaj Singh
  • 25 Jul 2023
  • 1026
image  

 

देहरादून: बाघ की 11 फीट लंबी खाल और 15 किलो हड्डियों का मुख्य सौदागर एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया है। यह तस्कर ही इस बाघ का हत्यारा भी है। जिसने 2 महीने पहले बाघ को जहर देकर मार दिया था। रविवार को पकड़े गए चार तस्करों के बाद आज सोमवार को यह पोचर पुलिस की गिरफ्त में आया है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल के अनुसार रविवार को खटीमा में उत्तराखंड एसटीएफ वाइल्ड लाइफ, क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली और तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की एसओजी की संयुक्त टीमों ने खटीमा से वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से बाघ की खाल और लगभग 15 किलो हड्डियां बरामद की गई थी।

यह चारों तस्कर धारचूला के रहने वाले हैं। पूछताछ में इन लोगों ने खाल और हड्डियां बेचने के लिए काशीपुर के एक व्यक्ति से लेकर आने की बात स्वीकारी जो कि देहरादून का रहने वाला है। इन तस्करों ने यह भी बताया था कि जिससे खाल और हड्डियां लाए हैं वह ही शिकारी है और बाघ को उसने ही मारा था।

यह जानकारी मिलते ही एसटीएफ और तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने इस पोचर की तलाश शुरू की। जिसे काशीपुर मंडी चौकी क्षेत्र से पकड़ लिया गया। पकड़ा गया शिकारी अर्जुन सिंह पुत्र करतार सिंह, प्रगति विहार नेहरू कॉलोनी देहरादून का निवासी है।

आरोपी अर्जुन ने बताया कि उसने ही बढ़ापुर रेंज बिजनौर के जंगल में 2 महीने पहले इस बाघ को जहर देकर मारा था। जिसके बाद उसने बाघ की हड्डियां और खाल निकाल कर रख ली थी। इन्हीं खाल और हड्डियों को उसने उन चारों लोगों को बेचने के लिए दिया था जो रविवार को खटीमा में सामान के साथ पकड़े गए थे।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक शातिर वन्यजीव पोचर है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत कई मुकदमे अलग-अलग जगहों पर दर्ज हैं। फिलहाल एसटीएफ आरोपी अर्जुन के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

 

 
Share
Previous Post
बद्रीनाथ यात्रा का रूट बदला, जानें अब किस रास्ते से जाएंगे
Next Post
चमोली करंट हादसे में पुलिस की कार्रवाई जारी, प्रोजेक्ट मैनेजर ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मसूरी जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम! रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड रोड को जोड़ेगा नया 'एलिवेटेड-टनल कॉरिडोर'.

    • 03 Oct 2026
  • image

    'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.

    • 25 Oct 2026
  • image

    केदारनाथ मंदिर से हजारों तीर्थयात्री 12 टन से ज्यादा कचरा वापस लाए, जानिए क्या है प्रशासन की 'कैरी मी बैक' पहल.

    • 04 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.