logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • पाकिस्तान ने लिया सीमा हैदर का बदला? अंजू बनीं 'फातिमा', पुलिस ने बताया नसरुल्ला से शादी का सच!

पाकिस्तान ने लिया सीमा हैदर का बदला? अंजू बनीं 'फातिमा', पुलिस ने बताया नसरुल्ला से शादी का सच!.

 
  • Priyanka Thapa
  • 25 Jul 2023
  • 657
image  

 

इस्‍लामाबाद: भारत के राजस्‍थान से अचानक पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत पहुंचीं भारत की अंजू ने अपने बयान से पलटते हुए अपना धर्म बदल लिया है। अंजू ने ईसाई धर्म से इस्‍लाम धर्म अपना लिया है। अंजू का नाम अब फातिमा हो गया है। यही नहीं पाकिस्‍तानी पुलिस की मानें तो अंजू और उसके पाकिस्‍तानी प्रेमी नसरुल्‍ला ने शादी भी कर ली है। हालांकि नसरुल्‍ला ने एक भारतीय टीवी चैनल से बातचीत में शादी की बात का खंडन किया। उसने यह भी नहीं माना कि अंजू अब फातिमा बन गई है। वहीं पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक अंजू ने इस्‍लाम अपना लिया है। इससे पहले अंजू ने कहा था कि वह अपना धर्म नहीं बदलेगी। ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि क्‍या पाकिस्‍तान ने सीमा हैदर का बदला लेने के लिए भारत की अंजू को इस्‍लाम अपनाने और निकाह के लिए मजबूर किया।

पाकिस्‍तानी अखबार आज की रिपोर्ट के मुताबिक अंजू बुर्का पहनकर अपर दीर जिले की कोर्ट में पेश हुई। नसरुल्‍ला का दावा है कि वह सुरक्षा क्लियरेंस को लेकर कोर्ट में पेश हुआ था। उसने खुद बताया कि अंजू को कोर्ट से 50 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए मिले हैं। पाकिस्‍तान में अंजू को कोई खतरा नहीं था, इसके बाद भी इतने पुलिसकर्मी दिया जाना अपने आप में सवाल उठाता है। अंजू और नसरुल्‍ला के 'झूठ' का खुलासा उस वीडियो से भी होता है जिसे सोमवार को जारी किया गया है।

अंजू और नसरुल्‍ला के 'शादी' का आया वीडियो

इस वायरल वीडियो का टाइटल अंजू वेड्स नसरुल्‍ला' है। इसमें अंजू और नसरुल्‍ला को एक-दूसरे को पहाड़ों के बीच प्‍यार करते हुए दिखाया गया है। दोनों को देखकर लग रहा है कि वे एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। वे एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं और सटकर बैठे हुए हैं। इस वीडियो को बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से ड्रोन की मदद से बनाया गया है। वहीं नसरुल्‍ला का दावा है कि अंजू केवल उनकी दोस्‍त है और वह अब भारत वापस जा रही है। इस वीडियो नसरुल्‍ला के सभी दावों की पोल खुलती दिख रही है।

यही नहीं अंजू और नसरुल्‍ला के निकाह का निकाहनामा भी सामने आ गया है। इससे पहले अंजू को कभी बुर्के में नहीं देखा गया था। यह भी नसरुल्‍ला के दावे को खारिज करता है। अंजू बुर्के में कोर्ट आई थी और इसके बाद वह बिना बुर्के के ही घूमती दिखी। नसरुल्‍ला से जब इस बुर्के के बारे में पूछा गया तो वह बगले झांकने लगा और सवाल का सही जवाब तक नहीं दे पाया। वहीं पाकिस्‍तानी अखबार आज ने अपने सूत्रों के हवाले से कहा कि अंजू ने दीर की कोर्ट में इस्‍लाम धर्म को स्‍वीकार कर लिया है। उसे फातिमा नाम भी दिया गया है।

अंजू की सुरक्षा के लिए 50 पुलिसकर्मी तैनात

पाकिस्‍तान के मलकंद डिविजन के इंस्‍पेक्‍टर जनरल नसीर महमूद सत्‍ती ने भी इस अंजू और नसरुल्‍ला के निकाह की पुष्टि की है। सत्‍ती ने कहा कि जिले के पुलिस चीफ ने उन्‍हें सूचना दी है कि निकाह को कोर्ट के अंदर जज के सामने पूरा किया गया है। इस निकाह के बाद अंजू और नसरुल्‍ला को 50 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में घर भेजा गया है। अंजू ने कोर्ट के सामने शपथपत्र पेश किया है कि वह इस्‍लाम अपना रही है। इसके लिए उस पर कोई भी दबाव नहीं है। उसने यह भी बताया कि हक मेहर के रूप में 10 तोला सोना रखा गया है। अंजू को पाकिस्‍तानी कोर्ट और पुलिस का साथ मिलना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।

 

 
Share
Previous Post
आदिवासियों के बाद MP में बीजेपी की नजर दलितों पर, निकाल रही है समरसता यात्रा, जानिए कहां से निकलेगी समरसता यात्रा?
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कौन हैं सुबोध उनियाल? दलेर मेहंदी को भरे मंच पर लताड़ा, कहा- नशे में बोल तक नहीं पा रहे, गाना क्या गाओगे.

    • 21 Oct 2026
  • image

    'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नहीं, केवल 3 टोल हों', उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाई मांग.

    • 14 Oct 2026
  • image

    केदारनाथ मंदिर से हजारों तीर्थयात्री 12 टन से ज्यादा कचरा वापस लाए, जानिए क्या है प्रशासन की 'कैरी मी बैक' पहल.

    • 04 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.