logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • लवलीना और हरमनप्रीत ने किया भारतीय टीम का नेतृत्व, रंगारंग कार्यक्रम के साथ 19वें एशियन गेम्स की शुरुआत

लवलीना और हरमनप्रीत ने किया भारतीय टीम का नेतृत्व, रंगारंग कार्यक्रम के साथ 19वें एशियन गेम्स की शुरुआत.

 
  • Jitendar Kumar
  • 23 Sep 2023
  • 1059
image  

 

हांगझोउ: ‘आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस’ और पर्यावरण के अनुकूल प्रौद्योगिकी के तत्वों के शानदार मिश्रण के साथ शनिवार को हांगझोउ एशियाई खेल कुछ अनूठे उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो गए, जिसमें भविष्य की ‘कार्बन रहित’ आतिशबाजी की झलक दिखी। यह प्रदूषण रहित रोशनी से दमकता समारोह अरुणाचल प्रदेश के तीन भारतीय खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार को लेकर उठे राजनयिक विवाद के बीच हुआ जिसमें प्रौद्योगिकी, चीन के सांस्कृतिक इतिहास और महाद्वीप की एकता की भावना अद्भुत मेल था।

लगभग दो घंटे तक चले इस समारोह में नए युग में चीन, एशिया और दुनिया के अंतर संबंधों के साथ-साथ एशियाई लोगों की एकता, प्रेम और दोस्ती को दिखाया गया। समारोह में चीन और एशिया के भावों को दिखाने का प्रयास किया जिसमें देश की सांस्कृतिक विरासत और हजारों साल पुरानी सभ्यता और आधुनिक प्रौद्योगिकी के मिश्रण को बेहद सुंदर दृश्यों से दिखाया गया।

चीन ने दिखाया अपनी आधुनिकीकरण का ताकत

इसमें चीन के आधुनिकीकरण के प्रयासों को खूबसूरती से पेश किया गया। चीन की प्रौद्योगिकी की ताकत हर जगह दिखायी जिसमें खेलों की ‘फ्लेम’ को अनूठे तरीके से प्रज्वलित किया गया। इसमें डिजिटल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल वर्चुअल मशालवाहक के तौर पर किया गया। चीनी के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने खेलों की शुरुआत की घोषणा की जिससे 45 देशों के 12,000 एथलीट आठ अक्टूबर तक शीर्ष सम्मान हासिल करने के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगे।

एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) के कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर सिंह, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थॉमस बाक, कई देशों के प्रमुख, राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस समारोह में मौजूद थे। चीन में पिछले साल कोविड-19 मामलों के बढ़ने के कारण इन खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। ‘हरित एशियाई खेलों’ या ‘कार्बन रहित खेल’ की सोच को ध्यान में रखते हुए उद्घाटन समारोह में डिजिटल आतिशबाजी का इस्तेमाल किया गया लेकिन इससे भी रोमांचक माहौल बन गया। करीब 80,000 दर्शकों की क्षमता वाला ‘बिग लोटस’ स्टेडियम प्रतिभागी देशों के खिलाड़ियों के स्वागत के लिए सजा हुआ था।

लवलीना और हरमप्रीत ने की भारतीय दल की अगुवाई

चीन की सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशु खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार कर दिया जिसके बाद भारत ने अपने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का दौरा रद्द कर दिया। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी ऊषा भी इस मौके पर उपस्थित नहीं थी क्योंकि इस समय पर संसदीय दल के साथ पराग्वे में हैं, हालांकि समारोह में अन्य अधिकारियों ने शिरकत की। भारत के करीब 100 एथलीट और अधिकारियों ने जैसे ही मार्च के लिए स्टेडियम में प्रवेश किया, वैसे ही तालियों की तेज गड़गड़ाट हुई जिसमें दल के ध्वजवाहक हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन तिरंगा लिये सबसे आगे थे।

भारतीय दल की परेड आठवें नंबर पर रही। टेनिस टीम से केवल रामकुमार रामनाथन ने परेड में हिस्सा लिया क्योंकि अन्य खिलाड़ियों का रविवार को मैच है। पुरुष एथलीट बंदगले की जैकेट और खाकी कुर्ता पहने थे जबकि महिला खिलाड़ियों ने गर्दन तक ढका ब्लाउज और खाकी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। भारत के 655 एथलीट इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जीता दर्शकों का दिल

करीब एक घंटे तक चले देश के दलों के स्वागत के बाद 30 मिनट के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को दिल जीत लिया। फिर लौ प्रज्वलित करने के बाद आधिकारिक गान प्रस्तुत किया गया। महाद्वीप के सबसे बड़े बहु-स्पर्धा आयोजन की मेजबानी करके चीन ने महामारी से उबरने की भी घोषणा की। खिलाड़ियों की संख्या के हिसाब से यह उसके इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है।

इसमें कोई शक नहीं की ओलंपिक दुनिया के सबसे बड़े बहु-स्पर्धा खेल हैं लेकिन एशियाई खेलों में काफी अधिक खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करते हैं। हांगझोउ में 12,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। तोक्यो में हुए ओलंपिक खेलों में लगभग 11,000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जबकि अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में लगभग 10,500 खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे।

12 हजार खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

इंडोनेशिया में हुए 2018 एशियाई खेलों में 11,000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। एशियाई खेलों के 19वें सत्र का आयोजन हांगझोउ के अलावा पांच अन्य शहरों में होगा। ये शहर हुझोउ, निंगबो, शाओक्सिंग, जिंहुआ और वेनझोउ हैं। एशिया के 45 देश और क्षेत्र इस दौरान 40 खेलों और 61 स्पर्धाओं में 481 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

इसमें पहली बार ईस्पोर्ट्स को भी पदक वाले खेलों में शामिल किया गया है। शनिवार के हुए उद्घाटन समारोह से पहले ही फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, पाल नौकायन, नौकायन, टेबल टेनिस और मॉडर्न पेंटाथलॉन की प्रतियोगिताएं शुरू हो गयी थी।
 

 

 
Share
Previous Post
मोदी ने वाराणसी में कहा, शिव शक्ति का एक स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा मेरी काशी में
Next Post
भागवत की बयानबाजी या रणनीति?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की संख्या को लेकर क्या है विवाद? जानिए.

    • 09 Apr 2026
  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.