logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • डेंगू से हाहाकार, अब तक 2100 से ज्यादा लोग हुए शिकार, देहरादून सबसे ज्यादा प्रभावित

डेंगू से हाहाकार, अब तक 2100 से ज्यादा लोग हुए शिकार, देहरादून सबसे ज्यादा प्रभावित.

 
  • Raghvendra Shukla
  • 25 Sep 2023
  • 1136
image  

 

देहरादूनः उत्तराखंड में डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। एडीज मच्छर के लिए इस समय प्रदेश का मौसम अनुकूल बना हुआ है, जिसके चलते डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। रविवार को तीन जिलों में डेंगू के मरीज की संख्या बढ़ी है। देहरादून में 12 और हरिद्वार में पांच मरीज डेंगू के मिले हैं जबकि नैनीताल में सबसे ज्यादा 13 मरीज पाए गए। राहत की बात यह रही थी डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई। उत्तराखंड में अब तक 2180 डेंगू के मामले सामने आए हैं जिनमें से लगभग 81% यानी 1775 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 391 सक्रिय मामले हैं। डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका जिला देहरादून है। देहरादून में भी रायपुर क्षेत्र में सबसे अधिक मरीज पाए गए हैं।

 

देहरादून में अब तक 888 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि ज्यादातर लोग स्वस्थ हो गए हैं। वही हरिद्वार में 387, नैनीताल में 365, पौड़ी गढ़वाल में 353, उधम सिंह नगर में 63, चमोली में 44, चंपावत में 30, टिहरी गढ़वाल में 17, बागेश्वर में 10 और अल्मोड़ा में 9 मामले सामने आए हैं। पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में डेंगू के कोई मरीज नहीं मिले। मैदानी क्षेत्रों में तो डेंगू के मच्छर का कहर बरपा ही लेकिन अब पहाड़ भी डेंगू से अछूते नहीं रहे। पर्वतीय क्षेत्रों में भी लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी डेंगू को नियंत्रित करने को हर संभव कदम उठाने का दावा कर रहे हैं। उसके बावजूद प्रतिदिन डेंगू के मरीजों में वृद्धि हो रही है।

देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम के लिए अभियान चला रहे हैं। जन जागरूकता लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास किया जा रहे हैं। अभियान के तहत रविवार को जिला सूचना अधिकारी बीसी नेगी और जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी के नेतृत्व में अपर नत्थन पुर और लोअर नत्थनपुर में लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया।

वही डेंगू का लार्वा मिलने पर चार लोगों का चालान कर 3500 अर्थदंड वसूला गया। एक नर्सरी में जमा पानी में लार्वा मिला जिस पर नर्सरी स्वामी बिलाल का एक हजार रुपए का चालान किया गया है। वही एक मोटर वर्कशॉप में भी लार्वा मिलने पर आसिफ का 1000 रुपए का जुर्माना किया गया। उधर नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग का सहयोग न करने और लापरवाही बरतने वाले प्रतिष्ठानों तथा मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रविवार को टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर किया। इस दौरान 13 घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा पाए जाने पर चालान किया गया। इसके साथ ही इन्हें सख्त चेतावनी देकर कहीं भी पानी जमा न होने देने की हिदायत दी गई।

नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश पर डेंगू की प्रभावी रोकथाम के लिए नगर निगम क्षेत्र को 12 सेक्टर में बांटा गया है। सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने आवंटित क्षेत्र में सघन फागिंग, लार्वा नाशक दवा के छिड़काव करने के साथ ही प्रतिदिन प्रतिष्ठानों और घरों का निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वालों के चालान काटने की निर्देश दिए गए हैं।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल चार महीने बढ़ाया, जानें रिपोर्ट पेश करने की तारीख
Next Post
उत्तरकाशी में एक बार फिर कांपी धरती, 3.0 तीव्रता का आया भूकंप
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    भारत में डिजिटल जनगणना: लिव-इन कपल्स का भी डेटा ऐप पर, 5 कारण जो इसे बनाते हैं खास.

    • 02 Apr 2026
  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.