logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • जयपुर में पीएम मोदी ने गहलोत सरकार को दिया 'जीरो नंबर', कहा युवाओं के 5 अहम साल बर्बाद

जयपुर में पीएम मोदी ने गहलोत सरकार को दिया 'जीरो नंबर', कहा युवाओं के 5 अहम साल बर्बाद.

 
  • Aditya Kumar
  • 25 Sep 2023
  • 832
image  

 

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जयपुर में बीजेपी की परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान के लोगों ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति पाने का बिगुल फूंक दिया है। पिछले पांच सालों में कांग्रेस ने यहां जिस तरह की सरकार चलाई है वह ‘जीरो नंबर’ पाने की हकदार है। नारी शक्ति वंदन अधिनयम पर उन्होंने कहा कांग्रेस एवं उसके 'घमंडिया' साथ महिला आरक्षण के घोर विरोधी हैं। मोदी ने गहलोत सरकार पर सीधा अटैक करते हुए कहा, 'गहलोत सरकार ने राजस्थान के लोगों के, यहां के युवाओं के 5 महत्वपूर्ण वर्ष बर्बाद कर दिए, इसलिए राजस्थान के लोगों ने ठान लिया है कि वे गहलोत सरकार को हटाएंगे, भाजपा को वापस लाएंगे।'

प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद पेपर लीक माफिया पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। वो बाेले, 'मैं जो कहता हूं, वो मैं करके दिखाता हूं इसलिए मेरी गारंटी में दम होता है। और ये मैं सिर्फ हवा में नहीं कह रहा हूं, बल्कि बीते नौ वर्षों में मेरा ट्रैक रिकॉर्ड यही रहा है।'

इससे पहले पीएम मोदी जयपुर के धानक्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। वहां से सभा स्थल दादिया पहुंचे। मंच पर प्रदेश के तमाम वरिष्ठ बीजेपी नेता मौजूद थे और हजारों की तादाद में कार्यकर्ता पीएम मोदी को सुनने पहुंचे। मंच का संचालन राजसमंद सांसद दीया कुमारी और राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर ने किया।

खुली जीप से एंट्री, मोदी मोदी के नारों की गूंज

प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करने धानक्या रवाना हुए। करीब 3 बजे पीएम मोदी हेलीकाॅप्टर से धानक्या पहुंचे। करीब शाम 4:15 बजे के लगभग वह जयपुर के दादिया में परिवर्तन संकल्प महासभा पहुंचे। पीएम की सभा में खुली जीप से एंट्री हुई। सभा में मंच के सामने सड़क से पीएम प्रवेश किया। दोनों ओर हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मोदी मोदी के नारे लग रहे थे।

धानक्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि

पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल से विशेष विमान के जरिए जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करने धानक्या रवाना हुए। करीब 3 बजे पीएम मोदी हेलीकाॅप्टर से धानक्या पहुंचे। वहां पीएम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

बता दें कि पंडित दीनदयाल देशभक्त और एकात्म भारतीय चिन्तक थे। उनका जन्म 25 सितम्बर 1916 को जयपुर जिले में धानक्या रेल्वे स्टेशन पर इनके नाना जी के घर पर हुआ था। इनके नाना चुन्नीलाल शुक्ल धानक्या रेल्वे स्टेशन के तत्कालीन स्टेशन मास्टर थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक, भारतीय जनसंघ के पूर्व नेता और भारतीय जनता पार्टी के अग्रदूत थे। दिसंबर 1967 में जनसंघ के अध्यक्ष बने थे।

मोदी की सभा में 'नारी शक्ति वंदन', दीया कुमारी ने संभाला मंच

संसद में महिला आरक्षण अधिनियम के बाद 'नारी शक्ति वंदन' की गूंज सोमवार को राजस्थान में गूंज रही है। प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बीजेपी ने राजधानी जयपुर में परिवर्तन संकलप महासभा का आयोजन कर रही है। इस सभा को संबोधित करनेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हैं। बीजेपी ने इस सभा की व्यवस्थाओं को जिम्मा महिलाओं को सौंपा है। सभा की व्यवस्थाओं के साथ मंच का संचालन भी राजसमंद सांसद दीया कुमारी कर रही हैं।

 

 
Share
Previous Post
उत्तरकाशी में एक बार फिर कांपी धरती, 3.0 तीव्रता का आया भूकंप
Next Post
अंडाकरी में चिकन मिलने पर युवक ने किया हंगामा, खाद्य विभाग ने दिए जांच के आदेश
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026
  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.