logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 2 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • राजनीतिक सुविधा से आतंकवाद पर कार्रवाई....एस जयशंकर ने कनाडा का नाम लिए बिना यूएन से बड़ा हमला बोला

राजनीतिक सुविधा से आतंकवाद पर कार्रवाई....एस जयशंकर ने कनाडा का नाम लिए बिना यूएन से बड़ा हमला बोला.

 
  • Pankaj Singh
  • 26 Sep 2023
  • 1281
image  

 

नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार UNGA में बोलते हुए कहा कि भारत अपनी जिम्मेदारियों को समझता है। दुनिया के कई क्षेत्रों में संघर्ष चल रहे हैं और तनाव का माहौल है। कूटनीति और बातचीत के जरिए ही इस मसले को हल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जी-20 में हमने ग्लोबल साउथ की आवाज को उठाया। एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि जी20 में अफ्रीकी संघ को शामिल किये जाने से संयुक्त राष्ट्र को भी सुरक्षा परिषद को समसामयिक बनाने की प्रेरणा मिलनी चाहिए।

एस जयशंकर ने कहा कि अब भी कुछ ऐसे देश हैं जो एजेंडा को आकार देते हैं और मानदंडों को परिभाषित करना चाहते हैं। यह अनिश्चितकाल तक नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि वे दिन बीत गए जब कुछ राष्ट्र एजेंडा तय करते थे और उम्मीद करते थे कि दूसरे भी उनकी बातें मान लें। जब हम अग्रणी शक्ति बनने की आकांक्षा रखते हैं तो यह आत्म-प्रशंसा के लिए नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी उठाने और अधिक योगदान करने के लिए होती है।

UNGA में विदेश मंत्री में एस जयशंकर ने कहा कि भारत अलग-अलग साझेदारों के साथ सहयोग को बढ़ावा देना चाहता है। गुट निरपेक्ष के युग से निकलकर अब हमने विश्व मित्र की अवधारणा विकसित की है। यह विभिन्न देशों के साथ जुड़ने और जहां आवश्यक हो, हितों में सामंजस्य स्थापित करने की हमारी क्षमता और इच्छा को दिखाता है।

एस जयशंकर ने कहा कि हर आपदा में भारत ने आगे बढ़कर मदद की। उन्होंने कनाडा का बिना नाम लिए कहा कि राजनीतिक सुविधा से आतंकवाद पर कार्रवाई सही नहीं। उन्होंने कि UNSC में सुधार होना चाहिए। एस जयशंकर ने कहा कि भारत की पहल पर अफ्रीकी संघ जी-20 का स्थाई सदस्य बना। जी20 में अफ्रीकी संघ को शामिल किये जाने से संयुक्त राष्ट्र को भी सुरक्षा परिषद को समसामयिक बनाने की प्रेरणा मिलनी चाहिए।

एस जयशंकर ने कहा कि 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' का भारत का दृष्टिकोण महज कुछ देशों के संकीर्ण हितों पर नहीं, बल्कि कई राष्ट्रों की प्रमुख चिंताओं पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करता है। UNGA में विदेश मंत्री ने कहा कि हमने 75 देशों के साथ विकासात्मक साझेदारी बनाई है। आपदा और आपातकालीन स्थिति में भी हम पहले उत्तरदाता बने हैं। तुर्की और सीरिया के लोगों ने यह देखा है।

 

 
Share
Previous Post
क्या सच साबित होने वाली है राहुल गांधी की भविष्यवाणी? बीजेपी ने दिए सात संकेत
Next Post
4 दिन के अंदर 'जवान' के आगे पस्त हुई 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और 'सुक्खी', कमाए इतने लाख रुपये
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 July: देहरादून, बागेश्वर समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते रोकी गई चारधाम यात्रा.

    • 21 Jul 2026
  • image

    हरिद्वार तक जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, रूट मैप जानिए, यूपी के इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा.

    • 03 Jul 2026
  • image

    टिहरी में भूस्खलन से होटलों को नुकसान, 70 सड़कें बंद और 7 जिलों में अलर्ट! उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम.

    • 09 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.