logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 4 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • सड़क पर टनों कूड़े में पनप रहा डेंगू का लार्वा, नगर निगम ने काटा 5 लाख रुपये का चालान

सड़क पर टनों कूड़े में पनप रहा डेंगू का लार्वा, नगर निगम ने काटा 5 लाख रुपये का चालान.

 
  • Shubham Sehgal
  • 27 Sep 2023
  • 1342
image  

 

देहरादूनः उत्तराखंड में डेंगू की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में मंगलवार को डेंगू के 74 मरीज मिले। उत्तराखंड में अब तक 2402 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं जिनमें से 2079 मरीज रिकवर हो चुके हैं। स्वास्थ्य निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को पौड़ी में 32, देहरादून में 13, हरिद्वार में 13, नैनीताल में 10, चंपावत में 03, ऊधम सिंह नगर में 02 और चमोली में 01 डेंगू का मरीज मिला। उत्तराखंड के तेरह जिलों में से दो जिलों पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में अब तक डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। जबकि अन्य जिलों में हालात खराब ही रहे। प्रदेश में डेंगू से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि वर्तमान में 308 सक्रिय केस हैं।

डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच डेंगू की रोकथाम के लिए नगर आयुक्त देहरादून मनुज गोयल पूरी तरह से एक्शन मोड में है। नगर निगम द्वारा लगातार घरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं निर्माणाधीन भवनों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू का लार्वा पाये जाने पर लार्वा को नष्ट करने के साथ ही चालानी कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम ने राजधानी में अब तक सर्वाधिक पांच लाख का चालान काटा है।

जानकारी के अनुसार नगर आयुक्त ने एक सूचना पर मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अविनाश खन्ना को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिये। डा. अविनाश खन्ना ने देखा कि मोहिनी रोड, डालनवाला में सड़क पर लगभग 30 टन ग्रीन वेस्ट तथा काफी मात्रा में अनुपयोगी सामान पड़ा हुआ है। ग्रीन वेस्ट से काफी दुर्गन्ध आ रही थी तथा अनुपयोगी सामान में पानी जमा हुआ था। जिसमें डेंगू मच्छर के लार्वा पनपते पाये गये।

जिस पर एमएस गम्भीर निवासी मोहिनी रोड डालनवाला पर निगम की टीम ने कार्यवाही की। ग्रीन वेस्ट को इस प्रकार सड़क में फेंके जाने तथा फेंके गये अनुपयोगी सामान में डेंगू के लार्वा पाये जाने पर सार्वजनिक खतरे को देखते हुये एमएस गम्भीर व्यक्ति पर मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पांच लाख की चालानी कार्यवाही की गई। तीन दिन के कार्य दिवस के अंदर चालान की धनराशि जमा ना करने पर आरसी के जरिए धनराशि वसूली जाएगी। ऐसी स्थिति में मकान की कुर्की भी की जा सकती है।

 

 
Share
Previous Post
थमता दिख रहा है बारिश का दौर, जल्द विदा हो सकता है मानसून...देहरादून से लेकर हरिद्वार तक दिख रहा बदलाव!
Next Post
सीएम धामी ने लंदन में 2,000 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए, निवेशकों को उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    विक्की सिंह टोंकयाल कौन हैं? दिन में MMA फाइटर, रात में गार्ड की करते हैं नौकरी.

    • 12 Jul 2026
  • image

    'प्रदर्शन में जा रहे शख्स को रास्ते से हिरासत में लेना गुंडागर्दी', उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पुलिस को लताड़ा.

    • 22 Jul 2026
  • image

    'जंगल में आग जैसे मामलों की लगातार निगरानी की जरूरत'; हाई कोर्ट का आदेश निरस्त, सुप्रीम कोर्ट ने भेजा मामला.

    • 23 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.