logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • क्या आप भी यूपीएससी सिविल सर्विसेज क्रैक नहीं कर पाए हैं? ये हैं टॉप करियर ऑप्शन

क्या आप भी यूपीएससी सिविल सर्विसेज क्रैक नहीं कर पाए हैं? ये हैं टॉप करियर ऑप्शन.

 
  • Shubham Parasar
  • 28 Sep 2023
  • 959
image  

 

Career Options For UPSC CSE Civil Services Fail Aspirants: यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाएं में एक माना जाता है। इस परीक्षा में हर वर्ष करीब लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, लेकिन चयन सिर्फ कुछ का ही हो पाता है। वहीं, बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ऐसे भी होते हैं, जिनका चयन कई बार की तैयारी में भी नहीं हो पाता है। ऐसे स्टूडेंट्स अन्य जगहों पर करियर बनाने को मजबूर होते हैं। इन्हीं स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर हम यहां पर टॉप-10 करियर ऑप्शन बता रहे हैं।

दूसरी सरकारी नौकरियों की करें तैयारी​

अगर आप यूपीएससी सिविल सर्विसेज की परीक्षा नहीं क्रैक कर पाते हैं तो भी आपके पास कई सरकारी नौकरियों के विकल्प हैं। ऐसे में आप राज्य पीएससी, एसएससी, आरआरबी, आरबीआई और सीएपीएफ जैसी परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। ये परीक्षाएं थोड़ी आसान होती हैं और प्रतियोगिता का स्तर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षाओं की तुलना में कम होता है।

पॉलिसी एनालिस्ट

यूपीएससी की तैयारी करने वाले लोग नीति विश्लेषक (पॉलिसी एनालिस्ट) की भूमिका आसानी से निभा सकते हैं। देश में कई कंपनियां और फर्म हैं जो नीति विश्लेषकों को नियुक्त करती हैं। ऐसे में आपके लिए ये भी बढ़िया विकल्प हो सकता है।

इंटरनेशनल रिलेशनंस स्पेशलिस्ट

यदि आप उन लोगों में से हैं जिनकी अंतरराष्ट्रीय संबंधों, विदेश नीति विश्लेषण और कूटनीति में गहरी रुचि है तो आप एक अंतरराष्ट्रीय संबंध विशेषज्ञ के रूप में थिंक करियर बना सकते हैं। इस सेक्टर में काम करने वाले स्टूडेंट्स को बढ़िया सैलरी भी मिलती है। कई ऐसे संस्थान हैं जो इस फील्ड में तैयारी करवाते हैं।

मीडिया और जर्नलिज्म​

मीडिया का कोर्स करके पत्रकारिता में करियर बना सकते हैं। आज के दौर में जानकारी रखने वाले प्रोफेशनल्स की मांग भी इस इंडस्ट्री में बढ़ी है। साथ ही जर्नलिज्म का कोर्स करके आईआईएस बी ग्रेड ऑफिसर्स की भर्ती के लिए भी ज्वॉइन कर सकते हैं।

लीगल कंसल्टेंट​

वकालत की पढ़ाई करके स्टूडेंट्स लीगल कंसल्टेंट की नौकरी भी कर सकते हैं। बहुत सी कंपनियों की तरफ से लीगल कंसल्टेंट की भर्तियां की जाती हैं। ऐसे प्रोफेशनल को मोटी सैलरी भी दी जाती है।

डाटा एनालिस्ट एंड रिसर्च​

रिसर्च की सोच रखने वाले स्टूडेंट्स डेटा विश्लेषण, बाजार अनुसंधान, संगठनों, राजनीतिक फिल्मों और अनुसंधान संगठनों के लिए जनमत अनुसंधान में करियर बना सकते हैं। ऐसे प्रोफेशनल्स को बढ़िया सैलरी भी दी जाती है।

असिस्टेंट प्रोफेसर​

एमए किसी भी विषय से पढ़ाई करने के बाद स्टूडेंट्स नेट-जेआरएफ का एग्जाम देकर पीएचडी करके असिस्टेंट प्रोफेसर बन सकते हैं।

प्राइमरी टीचर की कर सकते हैं तैयारी​

यूपीएससी सिविल सर्विसेज में चयन नहीं होने पर स्टूडेंट्स बीएड आदि करके टीईटी की परीक्षा पास करके टीचर की निकलने वाली भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

 
Share
Previous Post
क्या राज्यपाल विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को अनिश्चितकाल के लिए रोक सकते हैं?समझ‍िए क्‍यों उठा सवाल
Next Post
यूपीएससी ने जारी किया सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट का लिखित रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत.

    • 28 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.