logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • यूपीएससी एनडीए और एनए 2023 परिणाम जारी, इस सीधे लिंक से डाउनलोड करें

यूपीएससी एनडीए और एनए 2023 परिणाम जारी, इस सीधे लिंक से डाउनलोड करें.

 
  • Neeraj yadav
  • 28 Sep 2023
  • 1123
image  

 

UPSC NDA NA 2023 Result OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 26 सितंबर को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (यूपीएससी एनडीए और एनए II 2023) के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। जो अभ्यर्थी एनडीए और एनए परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। वेबसाइट upsc.gov.in पर रिजल्ट डाउनलोड करने का स्टेप्स दिया गया है। आयोग की तरफ से दोनों ही परीक्षाएं 3 सितंबर 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।

आयोग की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक एनडीए और एनए II परीक्षा कुल 400 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी। जिनमें से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में 375 रिक्तियां और नौसेना अकादमी में 25 रिक्तियां हैं। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें। क्योंकि ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक परिणाम घोषित के 15 दिनों तक ही मौजूद रहेगा।

यूपीएससी एनडीए-एनए रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद एनडीए एनए-2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- रिजल्ट आपके सामने होगा।
- रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से एनडीए-एनए की परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। लेकिन कुछ ही अभ्यर्थियों की चयन हो पाता है। क्योंकि चयन प्रक्रिया कठिन और कई राउंड के बाद होती है। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। पहली परीक्षा मई-जून में आयोजित की जाती है। जबकि दूसरी नवंबर-दिसंबर में आयोजित की जाती है। अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स, मेंस, जीडी, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद किया जाता है।

 

 
Share
Previous Post
यूपीएससी ने जारी किया सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट का लिखित रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड
Next Post
सलाम! बीच सड़क पर करंट लगने से तड़प रहा था बच्चा, इस बुजुर्ग ने दिखाई हिम्मत और बचाई उसकी जान
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    बॉलीवुड गायक जुबिन के पिता रामशरण नौटियाल की फिर घर वापसी, भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा.

    • 20 Oct 2026
  • image

    कौन थे कैप्टन हिमांशु सभरवाल? जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में पांच यात्रियों के साथ गई जान, दिल्ली से कनेक्शन.

    • 31 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी केस में 24 घंटे में गिरफ्तारी, 88 दिन में 500 पन्नों की चार्जशीट: ADG ने बताई SIT जांच से सजा तक की पूरी कहानी.

    • 15 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.