logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • बारिश थमी और धूप बढ़ी, मानसून कमजोर होने के बाद चारधाम यात्रियों की संख्या भी बढ़ी

बारिश थमी और धूप बढ़ी, मानसून कमजोर होने के बाद चारधाम यात्रियों की संख्या भी बढ़ी.

 
  • Priyanka Thapa
  • 28 Sep 2023
  • 914
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के सभी जिलों में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। चटक धूप खिली रहने से तापमान में वृद्धि के होने के आसार हैं। राजस्थान से मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में भी मानसून कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अब बारिश का क्रम थम गया है और जल्दी ही उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो जाएगी। उत्तराखंड में इस बार मानसून सीजन में बादल जमकर बरसे और आपदाओं से देवभूमि भी सिहर गई। जगह-जगह भारी नुकसान हुआ और लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए। बारिश का दौर थमने के बाद अस्त व्यस्त हुआ जनजीवन पटरी पर आने लगा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल बारिश का क्रम थम गया है। अगले 5 दिन मौसम के मिजाज में कोई परिवर्तन आने की उम्मीद नहीं है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। मानसून का सबसे ज्यादा असर चार धाम यात्रा दिखाई दिया। जहां हजारों की संख्या में रोजाना श्रद्धालु देव दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। वहीं बरसात के दिनों में यह संख्या सौ के आंकड़ों पर ही सिमट कर रह गई थी।

हेली सेवा बुकिंग हुई फुल

अब बारिश रुकने के बाद चार धाम यात्रा ने भी जोर पकड़ लिया है। यहां तक की हेली सेवा बुकिंग भी खुलते ही फुल हो जा रही है। केदारनाथ के लिए हेली सेवा पर श्रद्धालुओं का काफी जोश है। कुछ ही मिनट में हेलीकॉप्टरों की बुकिंग फुल होने से कई लोगों को निराशा भी मिल रही है। केदारनाथ धाम के लिए अक्टूबर महीने की बुकिंग शुरू होते ही 25 मिनट के भीतर 15 हजार टिकट बुक हो गए। हेलीकॉप्टर की बुकिंग के लिए इन 25 मिनट के भीतर जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिला। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी रवि शंकर ने बताया कि सर्वर की समस्या से बचने के लिए आईआरसीटीसी की ओर से सर्वर की क्षमता 6 गुना तक बढ़ाई गई थी। इस कारण बुकिंग आसानी से हो गई। हालांकि उपलब्ध सीटों के मुकाबले मांग ज्यादा होने से लोगों को निराश भी होना पड़ा। नवंबर महीने की बुकिंग तिथि बाद में घोषित की जाएगी। कहा कि कुछ सीटें अंतिम समय में निरस्त होने के कारण भी उपलब्ध होती हैं। इसके लिए लोगों को पोर्टल पर ही नजर बनाए रखनी होगी।

चारधाम के तीर्थ यात्री बढ़े

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को बद्रीनाथ में 8,896 तीर्थ यात्रियों ने पहुंचकर हरि दर्शन किए। धूप खिलने की वजह से बद्रीनाथ धाम में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। सुबह शाम ठंड का एहसास हो रहा है तो वही दिन के समय धूप खिली रहने से कुछ गर्मी भी महसूस हो रही है। दूसरी ओर केदारनाथ धाम में बुधवार को 12,420 तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। गंगोत्री धाम में 4889 मां गंगा के दर्शनों के लिए पहुंचे। जबकि यमुनोत्री धाम में 3802 तीर्थयात्रियों ने मां यमुना के दर्शन किए।
 

हेमकुंड पहुंच लगे तीर्थ यात्री

हेमकुंड साहिब की यात्रा में बुधवार को 370 श्रद्धालुओं ने हेमकुंड गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। 27 सितंबर को कुल 30377 तीर्थयात्रियों भगवत दर्शन किए। वहीं अब मानसून की विदाई के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।

 

 
Share
Previous Post
सलाम! बीच सड़क पर करंट लगने से तड़प रहा था बच्चा, इस बुजुर्ग ने दिखाई हिम्मत और बचाई उसकी जान
Next Post
सावधान, क्या आप खा रहे हैं वसा से बना घी? पुलिस ने तीन क्विंटल चर्बी पकड़ी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 28 Oct 2026
  • image

    'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.

    • 25 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.