logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 6 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • आज से शुरू हो रहा 'इंडिया हैबिटेट थिएटर फेस्टिवल', जानिए कैसे मिलेगा टिकट?

आज से शुरू हो रहा 'इंडिया हैबिटेट थिएटर फेस्टिवल', जानिए कैसे मिलेगा टिकट?.

 
  • Ayesha
  • 22 Sep 2023
  • 1183
image  

 

नई दिल्ली। दिल्ली के रंगमंच प्रेमियों के लिए 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक ‘इंडिया हैबिटेट थिएटर फेस्टिवल’ में देशभर के कई खूबसूरत नाटक मंच पर होंगे। इस सालाना थिएटर फेस्ट का आगाज मानव कौल के नाटक ‘तुम्हारे बारे में’ से हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

हैबिटेट वर्ल्ड, इंडिया हैबिटेट सेंटर की क्रिएटिव हेड प्रोगाम्स विद्युन सिंह कहती हैं, इस साल हम हर दिन एक नाटक के साथ इस फेस्ट की मेजबानी कर रहे हैं। फेस्टिवल में 12 नाटक, भारतीय थिएटर पर एक फिल्म की स्क्रीनिंग, कार्यशालाएं और संवाद शामिल हैं। फेस्ट में 22 सितंबर को विक्टर थौडम और बिमल सुबेदी के निर्देशन में ‘द डिपार्टेड डॉन’, 23 सितंबर को निर्देशक सौरभ नायर का नाटक ‘गोल्डन जुबली’, 24 सितंबर को मकरंद देशपांडे के निर्देशन में ‘सियाचिन का मंचन होगा।

क्या- क्या देखने को मिलेगा फेस्ट में
फेस्ट में सामाजिक, राजनीतिक, ऐतिहासिक हर भाव और रंगमंच का हर स्टाइल कैद किया गया है। क्लासिक, अनुवाद, रूपांतरण से लेकर नई स्क्रिप्ट से सजे नाटक पेश होंगे। 26 सितंबर को मोहित ताकालकर के निर्देशन में ‘घंटा घंटा घंटा घंटा घंटा’ नाटक देखा जा सकता है और 27 सितंबर को डायरेक्टर जब्बार पटेल की डॉक्युमेंट्री इंडियन थिएटर की स्क्रीनिंग होगी। 28 सितंबर को फैज़ेह जलाली के निर्देशन में ‘आफ्टरलाईज’ और मार्गेट मे हॉब्स के नाटक ‘द वर्डिक्ट’ नाटक प्रेमियों के बीच होगा।
इन शहरों के नाटक बने फेस्ट का हिस्सा
30 सितंबर को निर्देशक सानंद मुखोपाध्याय के ‘ई गिदा, आ मारा (दिस प्लांट, डेट प्लांट)’, प्रेरणा चावला और शिखा तल्सानिया के निर्देशन में ‘देख बहन पार्ट 2’ और गर्ट्रूड ट्रोबिंगर के निर्देशन में ‘छिप्पी, द छिपकली’ का मंचन होगा। अक्टूबर के पहले दिन ज्योति डोगरा के निर्देशन में ‘मास’ और श्रीनिवास बीसेटी के निर्देशन में ‘नमक’ मंच पर होगा। इस साल मुंबई, बेंगलुरु, गुवाहाटी, इम्फाल और पुणे से कई नाटक इस फेस्ट का हिस्सा बन रहे हैं, जिनका बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी उम्र के दर्शक आनंद ले सकते हैं। ‘ई गिदा, आ मारा ’ और ‘छिप्पी, द छिपकली’ (नॉन वर्बल) बच्चों को थिएटर के जादू से रूबरू करेगा।

यहां से लें टिकट
टिकट ऑनलाइन बुकिंग प्लैटफॉर्म और इंडिया हैबिटेट सेंटर प्रोग्राम डेस्क से ले सकेंगे।

यहां होगा मंचन
स्टाइन ऑडिटोरियम और द थिएटर में 11, 4 और 7 बजे तक कार्यक्रम होगा।

 

 
Share
Next Post
क्या पीएम मोदी की पाठशाला में यही सीखते हैं? नाराज दानिश अली ने स्पीकर से गुहार लगाई
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.

    • 25 Oct 2026
  • image

    नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.

    • 01 Nov 2026
  • image

    डॉ. ढाल सिंह बिसेन कौन हैं? बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मध्य प्रदेश कनेक्शन जानिए.

    • 13 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.