logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 3 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • देहरादून-नैनीताल समेत सात जिलों में बारिश के आसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिख रहा असर

देहरादून-नैनीताल समेत सात जिलों में बारिश के आसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिख रहा असर.

 
  • Dhirender Singh
  • 23 Sep 2023
  • 869
image  

 

देहरादून:राज्य के सात जिलों में आज तेज बौछारों के एक दो दौर हो सकते हैं। हरिद्वार और उधमसिंह नगर में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिले में शनिवार को एक से दो दौर की बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश में मानसून की सक्रियता कुछ काम हो गई है, लेकिन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण कहीं-कहीं तीव्र बौछारों का क्रम बना हुआ है।

शुक्रवार को भी दोपहर के समय देहरादून में झमाझम बारिश हुई। लगभग एक डेढ़ घंटे की बारिश से दून सराबोर हो गया। जगह-जगह जल भराव भी हुआ। मूसलाधार बारिश के कारण मुख्य मार्ग और चौराहे जलमग्न हो गए, जिसकी वजह से वाहनों की आवाजाही भी बाधित हुई। सुबह से खिली धूप की वजह से जितनी गर्मी महसूस हो रही थी। दोपहर बाद पड़ी बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली। वहीं शाम के समय एक बार फिर मौसम ने करवट ली और लगभग 45 मिनट की बारिश से जनजीवन कुछ देर के लिए थम सा गया। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बादल जमकर बरसे।

बाधित रहा रास्ता

बारिश के कारण मसूरी में मैसेनिक लॉज बस अड्डे के पास पुश्ता गिर गया, जिससे स्कूटी सवार लोग और स्कूली से बच्चे बाल बाल बच गए। मलबा आने के कारण सड़क 2 घंटे तक बाधित रही। इसकी वजह से देहरादून से मसूरी आने जाने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूटी सवार एक युवक के पैर में मलबे के कारण हल्की चोट आई है।
 

हादसों में हुई लोगों की मौत

राज्य आपातकालीन नियंत्रण केंद्र देहरादून के अनुसार राज्य में 15 जून से अब तक आपदा संबंधी घटनाओं में 101 लोगों की मौत हुई है। जबकि 50 लोगों के घायल होने की सूचना है। रुद्रप्रयाग जिले में सबसे अधिक 21 मौतें हुई है। उत्तरकाशी में 13, टिहरी और देहरादून में 10-10 उधम सिंह नगर और पौड़ी में 9-9, नैनीताल में 03, चमोली में 08 और बागेश्वर की 03 मौतें हुई है, जबकि चंपावत में दो लोगों की मौत की सूचना है।

 

 

 
Share
Previous Post
क्या पीएम मोदी की पाठशाला में यही सीखते हैं? नाराज दानिश अली ने स्पीकर से गुहार लगाई
Next Post
राज्य में अब तक डेंगू के 2049 मरीज मिले, 14 की मौत, पौड़ी गढ़वाल में सबसे ज्यादा मरीज
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    विक्की सिंह टोंकयाल कौन हैं? दिन में MMA फाइटर, रात में गार्ड की करते हैं नौकरी.

    • 12 Jul 2026
  • image

    देहरादून के संतला देवी मंदिर के पास नदी में अचानक बढ़ा पानी, टॉपू पर फंसे 7 लोग.

    • 20 Jul 2026
  • image

    मसूरी होमस्टे मौत मामला: दिल्ली से गिरफ्तार हुआ आरोपी, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा.

    • 13 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.