logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • लापरवाह आपूर्ति विभाग, रुद्रपुर स्टेडियम में 2021 से सड़ रही है कोरोना राहत सामग्री

लापरवाह आपूर्ति विभाग, रुद्रपुर स्टेडियम में 2021 से सड़ रही है कोरोना राहत सामग्री.

 
  • Vivek Mishra
  • 23 Sep 2023
  • 1337
image  

 

उधम सिंह नगर/देहरादून: कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के समय सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए खाद्य सामग्री देने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन उधम सिंह नगर में जिला आपूर्ति विभाग का ऐसा चौंकाने वाला सच समाने आया है, जिसने जिला अधिकारी को भी चौंका कर रख दिया है। जिसके बाद डीएम ऐक्शन में आ गए हैं। डीएन ने पहले खाद्य सामग्री को रुद्रपुर स्टेडियम से हटाने के आदेश दिए हैं। उसके बाद लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं, जबकि इस खाद्य सामग्री के खराब होने के साथ-साथ खेल के होनहार युवा भी प्रभावित हो रहे हैं।

2021 में लोगों को बांटने के लिया आया था राशन

साल 2021 में कोरोना काल को याद करने पर रूह कांप उठती है, क्योंकि कोरोना काल कि यादें हर किसी के जीवन के ऐसे पल हैं, जो शायद कोई ही इसे भूल पाए। कोरोना काल के दौरान सरकारी सस्थाओं से लेकर गैर सरकारी सस्थाओं ने लोगों की खून मदद की थी। चाहें वह खाने पीने की सामग्री हो या अन्य तरीके की मदद, उस बीते समय में सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था, लेकिन उधम सिंह नगर आपूर्ति विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना काल के दौरान आई खाद्य सामग्री पिछले दो वर्षों से शहर के मध्य में स्थित स्टेडियम के बहुउद्देशीय भवन के हॉलों में खाद्य सामग्री सड़ गल रही है। साथ में स्टेडियम के बहुउद्देशीय भवन के हॉलों पर आपूर्ति विभाग का कब्जा है, जिससे कराटे, ताइक्वांडो और जूडो खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो रही है।15 दिन पहले आपूर्ति विभाग के अधिकारी को पत्र भेजकर राशन हटवाने का आग्रह किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी गिरीश कुमार ने कहा कि सड़े हुए राशन के कारण बहुउद्देशीय खेल हॉल की हालत खराब हो रही है। आपूर्ति विभाग के अधिकारी को पत्र भेजकर राशन हटाने का आग्रह किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके बाद डीएम उधम सिंह नगर ने सज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

'शिकायत पर आपूर्ति विभाग नहीं देता ध्यान'

खेल निदेशक कुमाऊं मंडल राशिका सिद्दीकी ने बताया कि कोविड के समय यहां पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने सीएसआर के माध्यम से कई जगह से राशन इकट्ठा किया था। जिसको हमारे स्पोर्ट्स स्टेडियम के ताइक्वांडो कराटे हाल में इकट्ठा किया गया था। कुछ राशन तो लोगों को बांट दिया गया था, लेकिन पूर्ति विभाग का राशन यहां अभी भी पड़ा हुआ। वह राशन उस समय बांटा नहीं जा सका था। इसके लिए कई बार खेल विभाग और जिला क्रीड़ा अधिकारी ने पूर्ति विभाग और जिलाधिकारी को लिखकर अनुरोध किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिला अधिकारी उदय राज सिंह ने जांच के लिए अप्रैल में हस्तक्षेप किया। आपूर्ति विभाग छह महीने बाद भी बर्बाद हुए राशन के बारे में अनिर्णय की स्थिति में रहा। इस बीच एथलीटों को स्टेडियम के मैदान की खुली हवा में प्रशिक्षण लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

 

 
Share
Previous Post
राज्य में अब तक डेंगू के 2049 मरीज मिले, 14 की मौत, पौड़ी गढ़वाल में सबसे ज्यादा मरीज
Next Post
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर SC ने कहा, अंतरिम आदेश नहीं चाहते ठोस दिशानिर्देश बनें
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी के माता-पिता से डिंपल यादव ने की मुलाकात, कहा- बेटी ने नहीं मानी तो हम कैसे मान सकते हैं हार.

    • 16 Oct 2026
  • image

    'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नहीं, केवल 3 टोल हों', उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाई मांग.

    • 14 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.