logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • माता-पिता हर दिन करते हैं ये 4 गलतियां, अपने बच्चे को संवारने की बजाय बिगाड़ देते हैं उसका भविष्य

माता-पिता हर दिन करते हैं ये 4 गलतियां, अपने बच्चे को संवारने की बजाय बिगाड़ देते हैं उसका भविष्य.

 
  • Purnima Singh
  • 10 Oct 2023
  • 1246
image  

 

 

अगर आप भी एक पैरेंट हैं, तो कहीं न कहीं इस बात से जरूर सहमत होंगे कि बच्‍चों की परवरिश करने का काम बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। इसमें ऐसा कोई भी एक तरीका नहीं है जो हर बच्‍चे के लिए फिट बैठता हो। मां-बाप को अपने बच्‍चे के हिसाब से अपने पैरेंटिंग स्‍टाइल में बदलाव करते रहना पड़ता है। बच्‍चों की परवरिश में मां-बाप से भी कुछ गलतियां हो जाती हैं जो कि बहुत नॉर्मल बात है। हम गलतियों से ही सीखते हैं लेकिन हमें बार-बार एक ही तरह की गलती करने से खुद को रोकना भी होता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी पैरेंटिंग मिस्‍टेक्‍स के बारे में बता रहे हैं जिन्‍हें करने से पैरेंट्स को बचना चाहिए।

बच्‍चे को लेकर ओवरप्रोटेक्टिव होना

मां-बाप लाड-प्‍यार में अपने बच्‍चे को ओवरप्रोटेक्‍ट करने लगते हैं। वो अपने बच्‍चे को हर तरह के खतरे, मतभेद या निराशा से बचाने की कोशिश करते हैं जो असल में बच्‍चे के भावनात्‍मक और सामाजिक विकास में बाधा बन सकते हैं। ऐसा कर के पैरेंट्स अपने बच्‍चे को कमजोर बना रहे हैं। इन बच्‍चों में जिंदगी की चुनौतियों का सामना करने की ताकत और क्षमता विकसित ही नहीं हो पाती है। आप बच्‍चे को मार्गदर्शन और सपोर्ट दें लेकिन उसके साथ ही उसे गलतियां भी करने दें। इससे बच्‍चे का आतमविश्‍वास बढ़ता है।

सिर्फ पढ़ाई पर ध्‍यान देना

आज की प्रतिस्‍पर्धात्‍मक दुनिया में पढ़ाई पर ज्‍यादा ध्‍यान दिया जाने लगा है जबकि बाकी लाइफ स्किल्‍स को इग्‍नोर किया जा रहा है। कुछ पैरेंट्स अपने बच्‍चे के ऊपर बहुत ज्‍यादा प्रेशर डाल देते हैं और उनसे उम्‍मीद करते हैं कि उनका बच्‍चा पढ़ाई में अव्‍वल आए। इस चक्‍कर में बच्‍चे के भावनात्‍मक, सामाजिक और शारीरिक विकास को नजरअंदाज कर दिया जाता है। बच्‍चों पर पढ़ाई को लेकर दबाव बनाने से उनमें एंग्‍जायटी, तनाव जैसी परेशानियां देखी जा सकती हैं। इससे बचने के लिए आप अपने बच्‍चे को उसकी पसंद की चीजें करने के लिए बढ़ावा दें।

पर्सनल ग्रोथ को इग्‍नोर करना

पैरेंट्स अक्‍सर अपने बच्‍चे की जरूरतों को ऊपर रखते हैं और अपनी खुद की देखभाल और पर्सनल ग्रोथ को इग्‍नोर कर देते हैं। मां-बाप के लिए अपने बच्‍चे को पहले रखना नैचुरल रहना है लेकिन जब आप खुद को इग्‍नोर करने लगते हैं, तो इससे आपमें थकान, स्‍ट्रेस आदि आने लगता है। जब आप खुद स्‍वस्‍थ रहेंगे, तभी आपका परिवार स्‍वस्‍थ और खुशहाल रह पाएगा।

बहुत ज्‍यादा पनिशमेंट देना

कुछ पैरेंट्स अपने घर में बहुत सख्‍त डिसिप्लिन लेकर चलते हैं जैसे कि बच्‍चों को डांटना, पीटना या उन पर चिल्‍लाना आदि। मां-बाप के लिए अपने बच्‍चे के व्‍यवहार को कंट्रोल करने के यही तरीके दिखते हैं। बच्‍चों को अनुशासन सिखाना जरूरी है लेकिन उन्‍हें बहुत ज्‍यादा पनिशमेंट देने से पैरेंट और बच्‍चे का रिश्‍ता खराब होने का डर रहता है और इसका बुरा असर बच्‍चे की भावनात्‍मक सेहत पर भी पड़ सकता है। आप बच्‍चे को पनिशमेंट देने की बजाय उससे प्‍यार से बात करें और उसे सही और गलत के बीच फर्क समझाएं।

 

 
Share
Previous Post
2023 पृथ्वी का सबसे गर्म वर्ष बनने की राह पर, सितंबर ने 83 साल पुराना लिखित रिकॉर्ड तोड़ा
Next Post
उत्तराखंड में चल रहे सभी मदरसों का होगा सत्यापन, नैनीताल में अवैध मदरसे की शिकायत पर सीएम धामी के निर्देश
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    आपदा के घावों के बीच ‘जी उठा’ राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की पदयात्रा से जगी उम्मीद.

    • 06 Apr 2026
  • image

     एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिए निर्देश.

    • 01 Apr 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.