logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • पीएम नरेंद्र मोदी 22 मिनट तक उत्तराखंड के जागेश्वर धाम में रहेंगे, पूजा-अर्चना से लेकर हर मिनट का कार्यक्रम तय

पीएम नरेंद्र मोदी 22 मिनट तक उत्तराखंड के जागेश्वर धाम में रहेंगे, पूजा-अर्चना से लेकर हर मिनट का कार्यक्रम तय.

 
  • Dhirender Singh
  • 11 Oct 2023
  • 1149
image  

 

 

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे में द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रसिद्ध जागेश्वर धाम की पूजा के साथ कुमाऊं यात्रा शुभारंभ करने का कार्यक्रम है। जागेश्वर धाम में पीएम मोदी 22 मिनट तक रुकेंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री और पीएम मोदी की जनसभा के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। पीएम की सुरक्षा को लेकर एसपीजी सहित स्थानीय पुलिस ने तैयारियां लगभग पूरी करनी है। रविवार से अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बाहरी व्यक्तियों की एंट्री भी पूरी तरह से बैन कर दी गई है। जागेश्वर धाम में 12 अक्टूबर तक किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। 11 अक्टूबर की शाम से ही जागेश्वर धाम को जीरो जोन बना दिया जाएगा और मंदिर एसपीजी के हैंडोवर कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अल्मोड़ा की सीमाओं पर भी गहन चेकिंग की जा रही है।

पीएम मोदी 7 मिनट करेंगे साधना

12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिशूल एयरवेज से बोइंग विमान के जरिए उत्तराखंड आएंगे। यहां वे सबसे पहले जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम के आधार पर मंदिर समिति ने भी अपनी ओर से कार्यक्रम तय किए हैं। मंदिर समिति के अनुसार पीएम मोदी जागेश्वर धाम मंदिर में 10 मिनट तक अलग-अलग मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद 5 मिनट की परिक्रमा का भी पीएम का कार्यक्रम है और फिर 7 मिनट तक भी यहां साधना करेंगे।

पंड़ितों के लिए भी ड्रेस कोड होगा

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में सर्वप्रथम 11 पंडित स्वस्तिवाचन कर पीएम का स्वागत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दो मुख्य जागेश्वर मंदिरों में 6-6 मिनट की पूजा करेंगे। दो-दो मिनट की अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना कराई जाएगी। पूजा अर्चना के बाद 7 मिनट तक पीएम साधना कर सकते हैं। हालांकि यह भी माना जा रहा है की साधना का समय बढ़ाया जा सकता है। जबकि 5 मिनट का समय मंदिर की परिक्रमा करने के लिए रखा गया है। हालांकि शुरुआती तैयारी के हिसाब से मंदिर परिसर में कुल 22 मिनट का कार्यक्रम प्रधानमंत्री का तय किया गया है। मंदिर में पीएम मोदी को पूजन कराने वाले सभी पंडितों के लिए भी ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। पूजा के दौरान सभी पंडित कुर्ता, धोती, वास्कट और टोपी पहनेंगे।

सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम

एसपीजी के अधिकारियों ने पीएम के आगमन को देखते हुए हेलीकॉप्टर के लैंडिंग स्थल शौकियाथल का मुआयना किया गया है। उन्होंने हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए सुरक्षा की जानकारी भी ली है। एसपीजी अधिकारियों ने शौकियाथल, पनुवानौला और आरतोला होते हुए जागेश्वर धाम तक सड़क का निरीक्षण भी किया है।प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर धारचुला में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इन दिनों उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा है। समुद्र तल से 15 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर सेना के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स भी नजर बनाए हुए हैं। वहीं एमआई की ट्रायल लैंडिंग भी यहां पर चल रही है।

विवेकानंद के कमरे को खोलने की तैयारी

चीन सीमा के नजदीक होने के कारण ज्योलिकांग क्षेत्र में बॉर्डर की सुरक्षा के लिए सेना, एसएसबी, आईटीबीपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां साल भर तैनात रहती हैं। हालांकि इस समय यहां पर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए फोर्स भी बढ़ा दी गई है। वहीं पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे के दौरान मायावती आश्रम में रूकने का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। 12 अक्टूबर की रात को चंपावत जिले में मायावती अद्वैत आश्रम में पीएम मोदी के रात्रि विश्राम का कार्यक्रम था, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते आश्रम में इस कार्यक्रम को स्थगित करने के कयास लगाए जा रहे हैं। पीएम मोदी के यहां रात्रि विश्राम करने और योग साधना करने के लिए स्वामी विवेकानंद के कमरे को 122 साल बाद खोला जा रहा है।

26 जगहों पर होंगे कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी के सीमांत जनपद आगमन को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनसभा स्थल पर हो रही सभी तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पीएम मोदी के स्वागत में 26 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में चल रहे सभी मदरसों का होगा सत्यापन, नैनीताल में अवैध मदरसे की शिकायत पर सीएम धामी के निर्देश
Next Post
पीएम नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ से उत्तराखंड को देंगे 4200 करोड़ रुपये की सौगात, 25 पुलों के उद्घाटन समेत ये भी जानें
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026
  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.