logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • पीएम नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ से उत्तराखंड को देंगे 4200 करोड़ रुपये की सौगात, 25 पुलों के उद्घाटन समेत ये भी जानें

पीएम नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ से उत्तराखंड को देंगे 4200 करोड़ रुपये की सौगात, 25 पुलों के उद्घाटन समेत ये भी जानें.

 
  • Dhirender Singh
  • 11 Oct 2023
  • 1228
image  

 

 

देहरादून/पिथौरागढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई हैं। पीएम मोदी अपने दौरे पर उत्तराखंड को 4200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं को वे राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनका शिलान्यास करेंगे। पीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को 4 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 5:30 बजे बरेली स्थित वायु सेवा के त्रिशूल एयरवेज पर पहुंचेंगे। यहां से वह 6 बजे उड़ान भरेंगे और सुबह 8 बजे ज्योलीकांग पहुंचेंगे। यहां आदि कैलाश दर्शन के बाद प्रधानमंत्री पार्वती कुंड जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सुबह 9:30 बजे पिथौरागढ़ दिल्ली के जिले के गुंजी गांव पहुंचेंगे। यहां पहुंचने पर वे स्थानीय लोगों से मिलेंगे, उनसे बातचीत करेंगे और इसके साथ ही गुंजी गांव में आयोजित की जा रही एक प्रदर्शनी का दौरा भी करेंगे। इस प्रदर्शनी में स्थानीय कला और उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। यहां वे भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों और सीमा सड़क संगठन के कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के कार्यक्रम के अनुसार यहां से दोपहर लगभग 12बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम पहुंचेंगे और वहां पर पूजा अर्चना कार्य करेंगे

25 पुलों का भी उद्घाटन करेंगे

जागेश्वर धाम में प्रधानमंत्री का 22 मिनट का कार्यक्रम तय किया गया है। जागेश्वर धाम में पूजा करने के बाद पीएम दोपहर ढाई बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। पिथौरागढ़ में वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन समिति अन्य क्षेत्रों में लगभग 4200 करोड़ की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनका शिलान्यास भी करेंगे। पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री पीएमजीएसवाई के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बनी 76 ग्रामीण सड़कों और 25 पुलों का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही 9 जिलों में बीडीओ कार्यालयों के 15 भवन, केंद्रीय सड़क निधि के तहत निर्मित कौसानी बागेश्वर रोड समेत तीन सड़कों धारी-दौबा-गिरिछीना रोड, नगला-किच्छा रोड का उद्घाटन करेंगे।

व्यवस्थाओं पर व्यक्त किया संतोष

इन तमाम परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास से पिथौरागढ़ से देहरादून तक लोगों को उसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार से पिथौरागढ़ दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री के 12 अक्टूबर के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारी का मुख्यमंत्री खुद जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने पीएम कार्यक्रम के लिए की जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया है।

 

 

 
Share
Previous Post
पीएम नरेंद्र मोदी 22 मिनट तक उत्तराखंड के जागेश्वर धाम में रहेंगे, पूजा-अर्चना से लेकर हर मिनट का कार्यक्रम तय
Next Post
8 फीट ऊंचा गेट फांदकर अखिलेश ने जेपी की प्रतिमा को पहनाई माला, अब दर्ज हो सकती है FIR!
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    डॉ. साकेत बडोला कौन हैं? कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने दिया इस्तीफा, IFS अधिकारी ने 11 साल पहले लिया VRS.

    • 24 Oct 2026
  • image

    'सरकारी गवाह बन जाओ, तुमने अपराध किया है', राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मैसेज.

    • 12 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी के माता-पिता से डिंपल यादव ने की मुलाकात, कहा- बेटी ने नहीं मानी तो हम कैसे मान सकते हैं हार.

    • 16 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.