logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • राजस्थान और एमपी समेत 5 राज्यों के चुनाव में क्या होगी बीएसपी की रणनीति?

राजस्थान और एमपी समेत 5 राज्यों के चुनाव में क्या होगी बीएसपी की रणनीति?.

 
  • Raghvendra Shukla
  • 11 Oct 2023
  • 1065
image  

 

 

लखनऊः मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यो में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले इन चुनावों की शुरुआत 7 नवंबर से होनी है। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद पांच राज्यों में नई सरकार का रास्ता साफ हो जाएगा। उत्तर प्रदेश की दो मुख्य पार्टियां सपा और बसपा भी इन चुनावों में हिस्सा लेती हैं। हालांकि, इन राज्यों में दोनों ही पार्टियों की उपस्थिति बहुत प्रभावशाली तो नहीं होती है लेकिन फिर भी दोनों खासतौर पर बीएसपी जोरशोर से यहां चुनावों में हिस्सा लेती हैं। बीएसपी ने बीते चुनाव में तो राजस्थान और मध्य प्रदेश में कई सीटें भी जीती थीं। इस बार भी पार्टी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में अपने चुनावी अभियान को धार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

आकाश आनंद को सौंपी जिम्मेदारी

मायावती की बहुजन समाज पार्टी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दावेदारी ठोक सकती है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और अपने भतीजे आकाश आनंद को पांचों राज्यों में पार्टी के चुनावी अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है। मध्य प्रदेश में बसपा का वोट शेयर 5 से 7 फीसदी का होता है। पिछले चुनाव में यहां पार्टी के दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, चुनाव जीतने के बाद उन्होंने पाला बदल लिया था। राजस्थान की बात करें तो बसपा के यहां से 6 उम्मीदवार जीते थे। सभी ने कांग्रेस में अपना विलय कर लिया था।

ऐसे में देखें तो आगामी चुनावों में बसपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती तो निष्ठावान उम्मीदवारों के चयन की है। ज्यादातर कैंडिडेट्स स्थानीय जातीय समीकरणों का लाभ उठाते हुए जीत दर्ज करते हैं और बाद में दूसरी पार्टी में शामिल हो जाते हैं। पांचों राज्यों में बसपा की चुनावी जिम्मेदारी निभा रहे आकाश के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि किसे टिकट दें और किसे नहीं?

राजस्थान में बसपा ने कई इलाकों में संकल्प यात्रा का आयोजन किया था। यहां 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया गया था। मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों ही प्रदेशों में आदिवासी और दलित वोटर्स की काफी संख्या है। पार्टी का फोकस भी इन्हीं समुदायों पर है। पार्टी अपने चुनावी अभियान में लगातार दलित, पिछड़े और आदिवासियों के साथ हो रहे शोषण, गरीबी और अत्याचार का मुद्दा उठा रही है। दलित-आदिवासी-ओबीसी कार्ड खेलकर बीएसपी देश की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति को बहाल करने का प्रयास करने में लगी है।

गठबंधन से इनकार

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीएसपी की उपस्थिति बस दो-चार सीटों पर जीत हासिल करने की जितनी होती है। सरकार में शामिल होने की संभावना तब हो सकती है जब प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस या बीजेपी में किसी को अन्य दलों के विधायकों की जरूरत हो। ऐसे में बीएसपी के दोनों में से किसी के साथ गठबंधन करने को लेकर भी सवाल उठते हैं। हालांकि, इस बार माया ने साफ कर दिया है कि वह पांचों राज्यों में अकेले चुनाव लड़ेंगी और किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगी।

इंडिया का भी टेस्ट

इंडिया गठबंधन बनने के बाद पहली बार बड़े चुनाव की नौबत आई है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले इस गठबंधन का भी टेस्ट होना है कि यह बीजेपी के खिलाफ कितना प्रभावशाली साबित होगा। माना जा रहा है कि इन चुनावों में भाग लेते हुए बसपा की नजर इस पर भी रहेगी कि इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन कैसा रहता है? हो सकता है कि वह इस प्रदर्शन के आधार पर ही लोकसभा चुनाव में किसी मोर्चे को अपना समर्थन देने के फैसले पर विचार करें।

 

 
Share
Previous Post
8 फीट ऊंचा गेट फांदकर अखिलेश ने जेपी की प्रतिमा को पहनाई माला, अब दर्ज हो सकती है FIR!
Next Post
ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं में तेजी से बढ़ोतरी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्‍तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्‍तार आज, जानिए किन विधायकों को मंत्री बनाने की चल रही चर्चा.

    • 20 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026
  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.