logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • भारतीयों को लेने आज रात इजराइल जाएगा विमान, विदेश मंत्रालय ने बताया क्या है रेस्क्यू प्लान

भारतीयों को लेने आज रात इजराइल जाएगा विमान, विदेश मंत्रालय ने बताया क्या है रेस्क्यू प्लान.

 
  • Dipak Dass
  • 12 Oct 2023
  • 876
image  

 

 

नई दिल्‍ली: भारतीय नागरिकों को लेने के लिए पहली चार्टर उड़ान आज रात तेल अवीव पहुंचेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि इजरायल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया गया है। यह उन भारतीय नागरिकों की सुव‍िधा के लिए है जो इजरायल से वापस आना चाहते हैं। इजरायल-हमास में चल रही जंग के बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित किया। ऑपरेशन अजय का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि चार्टर उड़ान आज देर शाम तेल अवीव पहुंचेगी। इसमें 230 यात्रियों के सवार होने की उम्मीद है। बागची ने भारत के पास सभी विकल्प खुले होने की बात कही है। निकासी में भारतीय वायुसेना की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस फ्लाइट के कल सुबह भारत लौटने की संभावना है।

बीते रोज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन अजय के बारे में ऐलान किया था। उन्‍होंने कहा था कि ऑपरेशन अजय को हमारे उन नागरिकों की इजरायल से वापसी की सुविधा के लिए शुरू किया गया है जो वापस आना चाहते हैं।

इजरायल में हमास के हमले में घायल हुई केरल की महिला पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि उन्‍हें मामले की जानकारी है। वह अस्पताल में हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, 'लगभग 18,000 भारतीय इजरायल में हैं। वहां संघर्ष चल रहा है और यह चिंता का विषय है। भारतीयों को मिशन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।'

अरिंदम बागची ने कहा, 'अंतरराष्‍ट्रीय मानवीय कानून का पालन करना सार्वभौमिक दायित्व है। आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ना भी एक वैश्विक जिम्मेदारी है।'

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जोली के बीच किसी बैठक के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हम विभिन्न स्तरों पर कनाडाई लोगों के साथ संपर्क में हैं।' भारत-कनाडा राजनयिक मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'हम अपनी राजनयिक उपस्थिति में समानता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

 

 
Share
Previous Post
फैसले में कैसे लिखें बच्चे की मौत...सुप्रीम कोर्ट ने 26 हफ्ते की गर्भवती महिला से बोला
Next Post
अपना बैग पैक कर लें, कॉर्बेट में रात्रि विश्राम के लिए बुकिंग 15 अक्टूबर से शुरू, ध्यान रखें वेबसाइट बदल गई है
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026
  • image

    केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, क्या समय पर पूरी हो सकेगी कपाट खोलने की तैयारी.

    • 04 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.