logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • भारत-नेपाल सीमा पर बनेंगे दो पुल, रोटी-बेटी के रिश्ते होंगे मजबूत

भारत-नेपाल सीमा पर बनेंगे दो पुल, रोटी-बेटी के रिश्ते होंगे मजबूत.

 
  • Vivek Mishra
  • 17 Oct 2023
  • 774
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में भारत-नेपाल के बीच व्यावसायिक गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए जल्द ही दो नए मोटर पुल बनाए जाएंगे। यह दोनों मोटर पुल उत्तराखंड बॉर्डर पर बनेंगे। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में मुख्य सचिव उत्तराखंड और लोक निर्माण सचिव को पत्र भेज कर इस बारे में सैद्धांतिक सहमति दी है। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी के रिश्तों को मजबूती मिलेगी।

पुलों का खर्चा विदेश मंत्रालय उठाएगा

भारत-नेपाल के बीच व्यावसायिक गतिविधियों और रोटी-बेटी के रिश्तों को और अधिक मजबूती देने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने एक और कदम बढ़ाया है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने मोटर पुलों के निर्माण की सैद्धांतिक मंजूरी देते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधु और लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडेय को पत्र भेजा है। पुलों के निर्माण का खर्च विदेश मंत्रालय वहन करेगा।

झूलाघाट और शिरशा में बनेंगे पुल

राज्य सरकार मोटर पुलों की डीपीआर के लिए थर्ड पार्टी निविदा आमंत्रित करेगी। पहला पुल भारत-नेपाल बॉर्डर पर झूलाघाट में और दूसरा शिरशा में बनेगा। उत्तराखंड में बॉर्डर पर झूलाघाट में जो पुल वर्तमान में बना हुआ है, वह पिथौरागढ़ से लगभग 38 किलोमीटर की दूरी पर है। यह पुल काली नदी पर बना हुआ है और इस पुल के जरिए केवल बाइक या साइकिल से ही लोग एक-दूसरे देश की सीमा में आवाजाही कर सकते हैं।
जल्द ही डीपीआर तैयार की जाएगी

लोग व्यापार और शादी-ब्याह के कारण आना जाना करते हैं। नदी की तरफ कस्टम ऑफिस और सीमा शुल्क कार्यालय भी स्थित है। व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए लंबे समय से यहां पर एक मोटर पुल बनाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। वहीं, काली नदी पर ही शिरशा में भी एक पुल बनना प्रस्तावित है। इन दोनों ही पुलों की डीपीआर जल्द तैयार कर ली जाएगी।
नेपाल पीएम ने मोदी से की थी चर्चा

विदित हो कि जून माह में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थी। इसी वार्ता के दौरान इन दोनों मोटर पुलों के निर्माण पर भी चर्चा की गई थी। उस समय पीएम मोदी ने प्रचंड को मोटर पुलों के निर्माण के लिए आश्वस्त किया था। इसी कड़ी में विदेश मंत्रालय ने उत्तराखंड को सरकार को सैद्धांतिक सहमति दी है।
पिथौरागढ़ और चंपावत के लोगों की आवाजाही बढ़ेगी

पुल बनने से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और चंपावत क्षेत्र में लोगों के नेपाल के लोगों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे क्षेत्र की व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वहीं, खास यह होगी कि नेपाल से भारत के रिश्तों को मजबूती मिलने पर पड़ोसी मुल्क चीन के लिए एक कड़ा संदेश भी जाएगा।
शारदा बैराज से होती है आवाजाही

कुमाऊं से नेपाल जाने के लिए शारदा बैराज के ऊपर सड़क से वाहनों की आवाजाही होती है, जिससे मैत्री बस भी आती है। जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर 2022 में एक पुल का निर्माण छारछुम में शुरू किया गया था, जिसका निर्माण कार्य अभी चल रहा है।
दोनों देशों के बीच एक पुल

झूलाघाट से नेपाल के बीच आवाजाही के लिए केवल एक झूला पुल है। यह पुल 1816 सुगौली संधि के समय का है। झूला घाट कस्बा भारत-नेपाल के बीच व्यापारिक संबंधों का मुख्य केंद्र रहा है। इस पुल से दोनों देशों के लोगों प्रतिदिन आवाजाही होती है।

 

 
Share
Previous Post
मंजूरी, रोक और फिर अलग-अलग राय, आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात पर अपना फैसला सुना दिया
Next Post
बिना कुछ कहे मोदी ने दबा दी चीन की दुखती रग, उत्तराखंड-नेपाल सीमा पर बन रहा पुल ड्रैगन को पहुंचाएगा दर्द
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026
  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.