logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • दृष्टिबाधित लड़कियों से रेप करता था आवासीय संस्थान का मैनेजर, एक चिट्ठी ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

दृष्टिबाधित लड़कियों से रेप करता था आवासीय संस्थान का मैनेजर, एक चिट्ठी ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे.

 
  • Raghvendra Shukla
  • 17 Oct 2023
  • 902
image  

 

 

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में दृष्टिबाधित लड़की का कथित रूप से यौन शोषण करने वाले एक संस्थान के संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 'नैशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड' (नैब) के 60 साल के संचालक श्याम धानक को शुक्रवार शाम हल्द्वानी के दमुवाढूंगा बंदोबस्ती स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। संस्थान में रहने वाली कुछ नाबालिग लड़कियों ने धानक के खिलाफ अपनी शिकायत किसी तरह से नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाई थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए।

आरोपों के सही पाए जाने के बाद धानक को गिरफ्तार किया गया। धानक काफी लंबे समय से दृष्टिबाधित और मूक-बधिर बच्चों की आवासीय संस्था नैब का संचालन कर रहा था। जांच में पता चला कि उसने बच्चियों से यह बात किसी को नहीं बताने को कहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कथित यौन शोषण का विरोध करने पर मासूमों के साथ मारपीट की जाती थी और उन्हें खाना भी नहीं दिया जाता था। पुलिस सूत्रों से यह भी पता चला है कि बच्चियों के पास मोबाइल फोन या संचार का कोई अन्य साधन नहीं रहता था, इसलिए वहां की बालिकाओं ने किसी तरह से किसी व्यक्ति के माध्यम से जुलाई में एक पत्र पुलिस को भेजवाया।

सूत्रों के मुताबिक, पत्र मिलने के बाद पुलिस ने एक-डेढ़ महीने तक मामले की जांच की और आरोपों को सही पाए जाने के बाद धानक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि धानक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376, 504, 354 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। नैब में वर्तमान में 113 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, मामले में संस्थान के अन्य बच्चों से भी पूछताछ की जा रही है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग की मेडिकल जांच कराने के बाद धारा 164 के तहत उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि धानक को शनिवार को पॉक्सो अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे जेल भेज दिया।

 

 
Share
Previous Post
बिना कुछ कहे मोदी ने दबा दी चीन की दुखती रग, उत्तराखंड-नेपाल सीमा पर बन रहा पुल ड्रैगन को पहुंचाएगा दर्द
Next Post
श्री केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे, यमुनोत्री धाम के कपाट भी 6 माह के लिए बंद रहेंगे
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.