logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • श्री केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे, यमुनोत्री धाम के कपाट भी 6 माह के लिए बंद रहेंगे

श्री केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे, यमुनोत्री धाम के कपाट भी 6 माह के लिए बंद रहेंगे.

 
  • Alok Bhadoria
  • 18 Oct 2023
  • 1048
image  

 

 

देहरादून: श्री केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham Doors Closed) के कपाट 15 नवंबर को भैया दूज के अवसर पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। भैया दूज के दिन ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। अन्नकूट पर्व के अवसर पर 14 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि तय की गई है। वहीं विजयादशमी के दिन बदरीनाथ धाम, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद करने की तिथि तय की जाएगी।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट परंपरागत रूप से भैया दूज बुधवार 15 नवंबर को शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद हो जाएंगे। यहां से भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति शीतकालीन प्रवास के लिए श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी, जहां शीतकाल के छह माह तक केदारबाबा की पूजा की जाएगी।

इसी तरह से यमुनोत्री धाम के कपाट भाईदूज के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद कर दिये जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली अपने शीतकालीन स्थल खुशीमठ (खरसाली) के लिए प्रस्थान करेगी। शाम के समय मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल पर पहुंच जाएगी जहां अगले छह माह तक मां यमुना की पूजा-अर्चना की जाएगी।

शारदीय नवरात्र के पहले दिन गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त तय किए गए हैं। 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में 11:45 पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। गंगोत्री मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने धाम के कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त तय की।

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि 14 नवंबर को कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखीमठ मुखवा के लिए प्रस्थान करेगी। रात्रि निवास भैरव घाटी स्थित देवी मंदिर में होगा और 15 नवंबर को भाईदूज के अवसर पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखीमठ में पहुंचेगी। जहां अगले शीतकाल के लिए 6 महीने मां गंगा की पूजा मुखवा स्थित गंगा मंदिर में होगी।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी के अवसर पर 24 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम में तय की जाएगी। विजय दशमी को ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में तय की जाएगी। तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में तय की जायेगी।

कपाट बंद होने की तिथि घोषित करने के लिए श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसमें बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में रावल एवं धर्माधिकारी पंचांग गणना करने के बाद कपाट बंद होने के शुभ मुहूर्त की घोषणा करेंगे। बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की तिथि तय करने के कार्यक्रम समारोह में यात्रा वर्ष 2024 के लिए मंदिर भंडार की जिम्मेदारी के तहत मंदिर समिति हक हकूक धारियों को पगड़ी भेंट करेगी।

 

 
Share
Previous Post
दृष्टिबाधित लड़कियों से रेप करता था आवासीय संस्थान का मैनेजर, एक चिट्ठी ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे
Next Post
केदार बाबा के दर्शन कर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अभिभूत हो गईं ,, माथे पर चंदन सिर पर दिखा पल्लू
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत.

    • 28 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.