logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA 4% बढ़ा, रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA 4% बढ़ा, रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस.

 
  • Dil Prakash
  • 18 Oct 2023
  • 1219
image  

 

 

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उनके महंगाई भत्ते यानी डीए में चार परसेंट बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। बढ़े हुए भत्ते के बाद कर्मचारियों का डीए 42 से बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बढ़ा हुआ डीए एक जुलाई से लागू होगा। इससे केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। केंद्र सरकार साल में दो बार अपने कर्मचारियों के डीए में बदलाव करती है। इससे पहले जनवरी से डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। साथ ही रेलवे के कर्मचारियों को 78 दिन का परफॉरमेंस लिंक्ड बोनस देने का भी फैसला किया गया है। इस पर 1,969 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे रेलवे के 11 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा होगा। कैबिनेट ने साथ ही रबी की छह फसलों का एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया है।

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप की गई है। इससे केंद्र सरकार के 48.67 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। डीए में बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर सालाना 12,857 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट और सीसीईए की बैठक में आज चार अहम फैसले लिए गए। केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42% से बढ़ाकर 46% कर दिया गया है। साथ ही रेलवे के 11 लाख से अधिक कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने का फैसला किया गया है। तीसरा निर्णय किसानों से जुड़ा हुआ है। रबी की छह फसलों का एमएसपी बढ़ा दिया गया है। तिलहन और सरसों में 200 रुपये, मसूर के लिए 425 रुपये, गेहूं के लिए 150 रुपये, जौ के लिए 115 रुपये, चने के लिए 105 रुपये और सनफ्लावर के लिए भी 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।

कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 46 परसेंट हो गया है। अगर किसी कर्मचारी को हर महीने 18,000 रुपये बेसिक पे मिलती है तो अभी उसका डीए 7,560 रुपये है। डीए में चार परसेंट बढ़ोतरी के बाद कर्मचारी का महंगाई भत्ता 8,280 रुपये हो जाएगा। इसी तरह अगर किसी सरकारी कर्मचारी का मूल वेतन 56,900 रुपये है तो अभी उसे हर महीने 23,898 रुपये डीए मिल रहा है। डीए बढ़ने के बाद उसे हर महीने 26,174 रुपये मिलेंगे। अगर किसी पेंशनर की मूल पेंशन 10,000 रुपये है तो उसका डीआर यानी महंगाई राहत बढ़कर 4,200 रुपये से बढ़कर 4,600 रुपये हो जाएगी।

 

 

 

 
Share
Previous Post
डेंगू और वायरल बुखार के बीच सरकारी अस्पतालों से डॉक्टर छोड़ रहे नौकरी, आधे स्टाफ को लेकर हमीरपुर में बड़ा संकट
Next Post
चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 किलोमीटर तक करनी पड़ती है चढ़ाई
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत.

    • 28 Mar 2026
  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026
  • image

    देहरादून: राजपुर इलाके में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला.

    • 30 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.