logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • पहाड़ों पर जारी रहेगी बर्फबारी, कंपकंपाने लगे उत्तराखंड के मैदानी इलाके

पहाड़ों पर जारी रहेगी बर्फबारी, कंपकंपाने लगे उत्तराखंड के मैदानी इलाके.

 
  • Rahul Kandari
  • 19 Oct 2023
  • 854
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में दोपहर के समय गर्मी महसूस होने लगी है लेकिन पिछले दिनों में बारिश की वजह से धूप भी लोगों को भा रही है। पर्वतीय क्षेत्र में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है जबकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है। पहाड़ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है और आसपास के क्षेत्र में सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। जबकि ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

प्रदेश में मौसम साफ है लेकिन पहाड़ी इलाकों में आंशिक बादलों के साथ हल्की बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से ठंड बढ़ रही है। मंगलवार को तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया। निचले क्षेत्रों में धूप खिली रही और पर्वतीय क्षेत्रों में कभी बादल और धूप की आंखमिचौली चलती रही। वहीं बद्रीनाथ धाम की चोटियों पर लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई है। देहरादून सहित मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश में आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। विदित हो कि उत्तराखंड में बढ़ती ठंड के कारण यहां की विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में भी 2 दिन से पर्यटकों की आवाजाही नहीं हो रही है। फूलों की घाटी में सोमवार को लगभग 2 इंच तक की बर्फ गिरी थी। जिसके बाद से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है और पर्यटकों ने दो दिनों से घाटी का रुख नहीं किया है। वन क्षेत्राधिकरी गौरव नेगी के अनुसार फूलों की घाटी 31 अक्टूबर को पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। इस वर्ष फूलों की घाटी में अब तक 13, 040 पर्यटकों ने फूलों की घाटी का दीदार किया है।

 

 
Share
Previous Post
चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 किलोमीटर तक करनी पड़ती है चढ़ाई
Next Post
मसूरी में 15 साल की किशोरी को घर में खींचकर किया गया गैंग रेप, दोस्त गेट बंद कर बाहर खड़ा रहा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 26 March: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी, देहरादून में मौसम शुष्क.

    • 26 Mar 2026
  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.