logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • पेपर क्वीन रूबी कपड़ों की जगह अखबार से बने फ्रॉक और गाउन पहनती हैं, अब तक 53 ड्रेस डिजाइन कर चुकी हैं

पेपर क्वीन रूबी कपड़ों की जगह अखबार से बने फ्रॉक और गाउन पहनती हैं, अब तक 53 ड्रेस डिजाइन कर चुकी हैं.

 
  • Vivek Mishra
  • 21 Oct 2023
  • 1195
image  

 

 

उधम सिंह नगर/देहरादून: ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं कपड़े सिलकर पहनती हैं और शहरों में बुटीक पर महिलाएं कपड़े सिलाकर कर पहनती हैं, लेकिन क्या आपने कभी अखबार की ड्रेस बना कर पहनते हुए देखा है। जी हां, उधम सिंह नगर में एक ऐसी महिला है, जो आजकल पेपर क्वीन के नाम से खूब वायरल हो रही हैं। इन्हें पेपर क्वीन इसलिए कहा गया है, क्योंकि ये अखबार से अपनी ड्रेस तैयार कर पहनती हैं। इनके इस निराले शौक ने इन्हें पेपर क्वीन का दर्जा दिला दिया है। पेपर क्वीन आजकल खूब चर्चाओं में हैं।

उधम सिंह नगर बाजपुर के गांव भोना इस्लाम नगर की रहने वाली रूबी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अचानक जैसे छोटे बच्चे अखबार की कतरन के कपड़े बना बना कर खेलते हैं और अपने खिलौनों को पहनते हैं। ऐसे ही रूबी भी अखबार से ड्रेस डिजाइन का पहन रही हैं। रूबी पेपर क्वीन के नाम से चर्चित हो गई हैं और सोशल मीडिया पर इनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। भोना इस्लाम नगर निवासी राजीव कुमार की 29 वर्षीय पत्नी रूबी ने जून माह में अखबार कटिंग से फ्रॉक, गाउन, साड़ी, सलवार इत्यादि 53 ड्रेस बनाई हैं। रूबी को लोग अब पेपर क्वीन के नाम जानने लगे हैं।

बचपन में अखबार से बनाती थीं खिलौने

रूबी ने बताया कि बचपन में वह खिलौने गुड़िया और गुड्डे को लिए अखबर की ड्रेस तैयार करती थीं, अब उन्होंने इसे अपनी कामयाबी वाला रास्ता के रूप में चुना है। अब तक वह दर्जनों अखबार वाली ड्रेस बना चुकी हैं और कई जगह पब्लिक में फैशन शो भी किया है। घर में गृहणी होते हुए बच्चों को संभालने के साथ-साथ अपने ड्रीम प्लान को अंजाम देती हैं। उन्हें ऐसा करने पर लोगों का काफी सपोर्ट भी मिल रहा है। कहा कि उन्हें एक अलग पहचान मिली है, जो आज उन्हें पेपर क्वीन के नाम से जानते हैं। जहां भी वह जाती हैं, उन्हें वायरल पेपर क्वीन के नाम से पहचान लेते हैं। अब उनका सपना है कि वह इसमें कामयाबी हासिल करें।

पति ने कहा पत्नी पर गर्व है

पेपर क्वीन रूबी के पति ने कहा कि हमें अपनी पत्नी पर बहुत गर्व है। मेरी पत्नी ने सभी महिलाओं को एक प्रेरणा दी। मेरी पत्नी न्यूज पेपर को इकट्ठा करके उसकी ड्रेस स्वयं ही बनाती है। हम न्यूज पेपर की बनी ड्रेस से लोगों को दिखाने के लिए मेले में भी जाते हैं और ड्रेस का प्रदर्शन करते हैं। हम किसान मेले में किसानों को न्यूज पेपर से बनी ड्रेस पर पेपर की ही फल और सब्जियां चिपका कर किसानों को भी एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं, हसते या मजाक उड़ाते हैं, उससे हमे कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। लोगों का बहुत ही अच्छा स्पोर्ट मिल रहा है। पड़ोस में रहने वाले रामकिशन ने बताया कि रूबी का वीडियो वायरल होने पर कई लोग वास्तविक रूप में अखबारी पोशाकों को देखने आते हैं और इन्हें ये अलग पहचान मिली है। इनकी पहचान के साथ-साथ में उनके क्षेत्र का नाम भी रोशन हो रहा है, जोकि बहुत अच्छी बात है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, फिर भी पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठंड बढ़ रही है, बारिश का भी अलर्ट
Next Post
रामपुर में तेरहवीं से टक्कर से 2 छात्रों की मौत, उत्तराखंड सीमा के पास हुआ दर्दनाक हादसा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 April: उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में धूप, IMD अपडेट.

    • 10 Apr 2026
  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.