logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • बंगाल में तीस्ता नदी से आ रही लाशें, अब तक 4 जवानों समेत 30 शव बरामद

बंगाल में तीस्ता नदी से आ रही लाशें, अब तक 4 जवानों समेत 30 शव बरामद.

 
  • Suchit Uphadhay
  • 07 Oct 2023
  • 1263
image  

 

 

गंगटोक\कोलकाता: सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद मची तबाही में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। न्‍यूज चैनल आज तक के मुताब‍िक, तीस्‍ता नदी से बंगाल से कुल 30 शव बरामद क‍िए गए हैं। दअरसल 24 घंटे बाद तीस्‍ता नदी का जलस्तर कई इलाकों में कम हो रहा है। जैसे ही तीस्ता का जलस्तर कम हुआ और एक के बाद एक शव तैरने लगे हैं। बताया गया है कि शाम को बंगाल के जलपाईगुड़ी से चार और मैनागुड़ी थाना इलाके में अलग-अलग इलाकों से कुल 30 शव बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इनमें सेना के चार जवान भी शामिल हैं। बाकी 14 शव आम लोगों के हैं। मरने वालों की पहचान की कोशिश की जा रही है। बरामदगी के बाद शवों को जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज मुर्दाघर लाया गया है।

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि अभी तक 2,411 लोगों को बचाया गया है। राहत शिविरों में ले जाया गया है जबकि 22,000 से ज्यादा लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण भारी मात्रा में जल जमा हो गया और चुंगथांग बांध की ओर बह निकला।

बाढ़ के चलते जल के तेज बहाव ने बिजली संयंत्र के बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया और निचले इलाकों में बसे शहरों और गांवों में बाढ़ आ गई। बाढ़ से राज्य में 13 पुल बह गए। इसमें अकेले मंगन जिले के आठ पुल शामिल हैं। गंगटोक में तीन और नामची में दो पुल बह गए। आपदा में छह लोगों की गंगटोक में तथा चार-चार लोगों की मंगन और पाकयोंग में मौत हुई।

घटना के बाद से कुल 103 नागरिक लापता हैं। उनमें से 59 पाकयोंग से, 22 गंगटोक से, 17 मंगन से और पांच नामची से लापता हैं। बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही चुंगथांग शहर में मचायी है और उसके 80 फीसदी हिस्सों पर इसका असर पड़ा है। राज्य की जीवनरेखा माने जाने वाले एनएच-10 को कई स्थानों पर भारी नुकसान पहुंचा है।

इस बीच, तीस्ता बैराज के समीप निचले इलाके में सेना के 15 लापता जवानों की तलाश जारी है। एक रक्षा विज्ञप्ति के अनुसार, बुरदांग में घटनास्थल पर सेना के वाहनों को कीचड़ से बाहर निकाला गया। तलाश अभियान में श्वान दल और विशेष रडार का इस्तेमाल किया गया। उसने बताया कि सेना ने लाचेन, लाचिंग और चुंगथांग इलाकों में फंसे 1,471 पर्यटकों का पता लगाया है।

उसने बताया कि शुक्रवार को मौसम में सुधार आने के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे पर्यटकों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाले जाने की संभावना है। विज्ञप्ति के अनुसार, सभी एजेंसियां नुकसान का आकलन करने और सड़क संपर्क बहाल करने की योजना बनाने के लिए सर्वेक्षण कर रही हैं। सिंगताम और बुरदांग के बीच सड़क संपर्क बहाल कर दिया गया है।

 

 
Share
Previous Post
दुनियाभर में आतंकियों को मदद करता है ये मुस्लिम देश, इसकी हरकतें ऐसी कि पाकिस्तान भी हो जाए शर्मसार!
Next Post
चीन में दिखा भारतीय हॉकी टीम का जादू, जापान को हराकर जीता गोल्ड, पेरिस ओलंपिक के लिए टिकट भी हासिल किया
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    डॉ. साकेत बडोला कौन हैं? कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने दिया इस्तीफा, IFS अधिकारी ने 11 साल पहले लिया VRS.

    • 24 Oct 2026
  • image

    'सड़क से उठाकर मंत्री तक बनवाया', सामने आए रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू, कहा- पूरी कलई जल्द खोलूंगा.

    • 17 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.