logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 6 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • बहन को एटीएम और यूपीआई पासवर्ड भेजकर कहा- 'बाय', फिर घर के बाहर मिला बीटेक छात्र का शव

बहन को एटीएम और यूपीआई पासवर्ड भेजकर कहा- 'बाय', फिर घर के बाहर मिला बीटेक छात्र का शव.

 
  • Ashutosh Tiwari
  • 01 Nov 2023
  • 1054
image  

 

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मसूरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर में रविवार को संदिग्ध हालात में बीटेक स्टूडेंट का शव मकान के बाहर मिला। उसके हाथ और गर्दन पर भी चोट के निशान थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान तेलंगाना के रहने वाले जिनका नंधू के रूप में हुई है। वह आकाश नगर में रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर के मकान में किराये पर रहकर सुंदरदीप कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। इस मामले में छात्र ने घटना से पहले अपनी बहन से भी संपर्क किया था। डीसीपी देहात विवेक चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बहन को ऑडियो मैसेज एटीएम और यूपीआई के पासवर्ड भेज बोला बाय

जानकारी के अनुसार, जिनका बीटेक आर्किटेक्ट में थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिनका ने रात में अपनी बहन को वॉटस्ऐप पर ऑडियो मैसेज किए थे। जिसमें वह अपने एटीएम व यूपीआई के साथ अन्य पासवर्ड बता रहा था। इसके बाद उसने लास्ट में बाय बोला। जिसके बाद उसकी बहन ने साथ पढ़ने वाले खुशहाल को कॉल किया और उसे जाकर देखने की बात कही।

मिलने गया था, अचानक नीचे गिरा

खुशहाल ने बताया कि जिनका की बहन की कॉल के बाद बाद वह रविवार तड़के उसके घर के पास पहुंचे। इस दौरान वह संदिग्ध हालात में छत से नीचे गिरा मिला। उसके हाथ और गर्दन पर कट के निशान थे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र ने बताया कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ होगा। जिनका की बहन काफी डरी हुई थी।

एग्जाम नहीं दे पाने से परेशान था छात्र

जिनका के दोस्त ने बताया कि वह किसी कारण से पांचवें और छठे सेमेस्टर के एग्जाम नहीं दे पाया था। इस कारण उसकी ईयर बैक हो गई थी। इससे वह काफी परेशान था। हालांकि फिर भी ऐसा कभी नहीं लगा कि वह ऐसा कुछ कर सकता है। इस मामले में जिनका की बड़ी बहन सौंदर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हाथ फ्रैक्चर होने के कारण वह एग्जाम नहीं दे सका था, लेकिन उसकी बात से कभी ऐसा नहीं लगा कि वह कुछ गलत कर सकता है।

चार दिन पहले ही प्रयागराज से लौटा था

सौंदर्य ने बताया कि भाई की बैक जरूर लगी थी, लेकिन वह बहुत ज्यादा परेशान नहीं था। चार दिन पहले ही वह प्रयागराज से लौटा था और काफी चिल था। इसके बाद जब उन्हें उसका बाय का वाइस मैसेज मिला तो वह परेशान हो गई। उन्होंने बताया कि भाई परेशान नहीं लग रहा था। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने जब जिनका के दोस्तो से बात की तो उन्होंने बताया कि करीब 5 महीने से वह अलग अलग रहता था।

विवेक चंद, डीसीपी देहात ने बताया कि प्राथमिक जांच मामला आत्महत्या का लग रहा है। इस संबंध में परिवार और छात्र के दोस्तों से भी बात की गई है। शिकायत मिलती है तो उसके अनुसार जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

 
Share
Previous Post
पहाड़ों पर फिर लौटेगी बारिश, बर्फबारी के भी आसार, जानिए क्या रहेगा उत्तराखंड में मौसम का हाल?
Next Post
अब नेपाल से उत्तराखंड आएगी पशुपतिनाथ बारात, दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी के रिश्ते होंगे मजबूत!
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    ऋषिकेश में बजरंग सेतु के कांच वाले पुल पर लगेगा 100 रुपये का टिकट, तैयार हुई SOP.

    • 29 Jul 2026
  • image

    'ड्रंक ड्राइविंग के लिए सिर्फ शराब की बदबू आना काफी नहीं है', उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला.

    • 16 Jul 2026
  • image

    मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क टूटा, महिलाओं ने झाड़ियां काटकर बनाया आवाजाही का रास्ता.

    • 11 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.