logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अहमदाबाद रोड शो में लेंगे हिस्सा, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए देंगे निमंत्रण

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अहमदाबाद रोड शो में लेंगे हिस्सा, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए देंगे निमंत्रण.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 01 Nov 2023
  • 1167
image  

 

 

देहरादून: उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अहमदाबाद में आयोजित होने वाले रोड शो प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न उद्योग समूहों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही आगामी 8-9 दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु निवेशकों को आमंत्रित भी करेंगे। अहमदाबाद रोड शो के दौरान हेल्थ, वेलनेस, फार्मा, मैन्युफ़ैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े विभिन्न उद्योग समूहों के साथ इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किए जाएंगे। बीते दो माह में उत्तराखंड सरकार की तरफ से विदेश में 4 इंटरनैशनल रोड शो और देश में 3 रोड शो आयोजित कराए जा चुके हैं। इसके तहत विदेशों में लंदन, बर्मिघम, दुबई, अबु धाबी एवं भारत में दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु में रोड शो हो चुके हैं। इसके बाद आज अहमदाबाद और 6 नवम्बर को मुंबई में रोड शो आयोजित किया जाएगा। अब तक संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु में कुल मिलाकर ₹69300 के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रोड शो के दौरान देश और दुनिया भर के विभिन्न औद्योगिक समूह से विभिन्न प्रस्ताव राज्य सरकार को प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो प्रस्ताव राज्य की आर्थिकी को बढ़ाने के साथ ही रोजगार सृजन करने वाले हैं उनको धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। उत्तराखंड सरकार ने बीते कुछ माह में 30 से अधिक नीतियों को संशोधित करते हुए उनका सरलीकरण किया है। उत्तराखंड देश के उन चुनिंदा राज्यों में से एक है जहां निवेशकों के लिए इन्वेस्टर फ्रेंडली नीतियां स्थापित की गई हैं। धामी ने कहा कि प्रदेश में निवेशकों हेतु राज्य सरकार के पास 6000 एकड़ का लैंड बैंक मौजूद है जिसमें विभिन्न सेक्टर से जुड़े उद्योग समूह अपना उद्योग स्थापित कर सकते हैं।


बेंगलुरु रोड शो में ₹4600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव साइन

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन को ध्यान में रखते हुए निवेश के प्रस्ताव को स्वीकृत कर रही है। प्रदेश सरकार का स्पष्ट मत है कि जहां एक ओर राज्य की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो वहीं दूसरी ओर जैव विधिता एवं पर्यावरणीय संतुलन भी बना रहे। अब तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित रोड शो के दौरान कुल 69 हज़ार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मंज़ूर हो चुके हैं। बीते 28 अक्टूबर को बेंगलुरु रोड शो में ₹4600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव साइन किए गए। इससे पूर्व चेन्नई रोड शो में ₹10150 करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किए गए। जिसमें प्रमुख रुप से हेल्थकेयर, फार्मा, एनर्जी सेक्टर से जुड़े विभिन्न उद्योग शामिल हैं।

 

 
Share
Previous Post
पहाड़ों पर बदलेगा मिज़ाज, इन जगहों पर बर्फबारी और बारिश के आसार
Next Post
उत्तराखंड में निवेश के लिए सीएम धामी का अहमदाबाद में रोड शो, 20 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत.

    • 28 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.