logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज में 14 साल में पहली बार हारी एबीवीपी,आर्यन संगठन का बना अध्यक्ष

उत्तराखंड के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज में 14 साल में पहली बार हारी एबीवीपी,आर्यन संगठन का बना अध्यक्ष.

 
  • Alok Bhadoria
  • 08 Nov 2023
  • 811
image  

 

 

देहरादून: छात्रसंघ चुनाव में उत्तराखंड के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज में आर्यन छात्र संगठन (Dav Pg College Aryan) ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 14 सालों का विजय रथ थाम लिया है। डीएवी के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम ने प्रदेश सरकार को भी झटका दिया है क्योंकि माना जाता है कि डीएवी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने का मतलब समानांतर सरकार चलाना जैसा होता है। डीएवी पीजी कॉलेज छात्र राजनीति का सबसे बड़ा अखाड़ा कहा जाता है।

डीएवी पीजी कॉलेज में एबीवीपी का विजय रथ रोकने वाले आर्यन संगठन को भी एक छात्र नेता ने ही खड़ा किया था। महासचिव पद पर लगातार जगह बनाते हुए यह संगठन आज अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने में सफल हो गया है। डीएवी के बाद दूसरे नंबर पर देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में भी एबीवीपी को करारी हार मिली है।

यहां पर भी अध्यक्ष और महासचिव पद पर आर्यन संगठन का ही कब्जा हुआ है। उत्तराखंड के 120 महाविद्यालयों और कॉलेजों में हुए छात्र संघ चुनाव में अधिकांश पर एबीवीपी का कब्जा है लेकिन इन सब में सबसे महत्वपूर्ण डीएवीपी पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव होता है। डीएवी पीजी कॉलेज में पिछले 14 सालों से अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का कब्जा रहा है लेकिन इस बार आर्यन संगठन ने अपनी जगह बना कर सरकार को भी करारा झटका दिया है।

भाजपा का आनुषंगिक संगठन होने के कारण एबीवीपी को अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए मंत्रियों और विधायकों का पूरा सपोर्ट मिलता है। प्रदेश भर के साथ ही डीएवी में अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के लिए सरकार पूरी ताकत झोंक देती है।

डीएवी की टूटी दीवार ने बांधा सिद्धार्थ के सिर पर जीत का सेहरा
डीएवी में 20 अक्टूबर को दीवार टूटने से हुई एक छात्रा की मौत ने कॉलेज प्रशासन और सरकार के रवैये को लेकर छात्रों में रोष भर दिया था। छात्र नेता सिद्धार्थ अग्रवाल इस दौरान आंदोलन पर उतर आए थे। सिद्धार्थ के इसी आंदोलन ने आज उनके सिर पर अध्यक्ष का ताज सजा दिया है। तत्कालीन प्राचार्य डा. केआर जैन और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ सिद्धार्थ अग्रवाल ने आंदोलन शुरू किया तो पूरे जौनसार के छात्र उनके पीछे आ गये।

21 अक्टूबर को सिद्धार्थ अग्रवाल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोबाइल टावर पर चढ़ गए थे। दिन रात चले आंदोलन ने कॉलेज मैनेजमेंट को भी झुका दिया था। छात्र आंदोलन में मिली सफलता ने जौनसार के वोट को भी सिद्धार्थ के समर्थन में कर दिया। इससे पहले भी एनएसयूआई में रहते हुए सिद्धार्थ अग्रवाल ने सीयूईटी के फर्जी स्कोर बोर्ड से दाखिलों का पर्दाफाश किया था। इस मामले की जांच हुई तो कॉलेज में 26 से ज्यादा तरह के फर्जी दाखिलों का खुलासा हुआ था।

सिद्धार्थ अग्रवाल ने एक साल पहले एनएसयूआई से अध्यक्ष पद की तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन चुनाव में अध्यक्ष पद पर किसी और छात्र को मौका देने की भनक पड़ी तो सिद्धार्थ ने 31 अक्टूबर को आर्यन संगठन का दामन थाम लिया। दूसरे ही दिन उन्होंने नामांकन किया और अब उनके सिर पर अध्यक्ष का ताज सज गया है।

संगठन के संस्थापक राकेश नेगी का कहना है कि 2005 में उन्होंने यह संगठन खड़ा किया था। तब वह खुद महासचिव का चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी। राकेश नेगी ने बताया कि 14 सालों में उनका संगठन केवल तीन चुनाव हारा है, जबकि अध्यक्ष पद पर पहली बार प्रत्याशी उतारा और दमदार जीत मिली।

नेगी का कहना है कि इस जीत से पूरे संगठन से जुड़े छात्र बेहद उत्साहित हैं। संगठन से जुड़े छात्रों में चुनाव की तैयारी तो पहले से ही चल रही थी। अध्यक्ष पद पर जीते सिद्धार्थ अग्रवाल भी उनसे संपर्क में थे। उनकी लगन और छात्र हित के प्रति भावनाओं को देखते हुए संगठन ने उन पर दांव खेला और जीत उनके हिस्से में आई।

नेगी ने बताया कि इस चुनाव को लेकर कई पहलुओं पर भी मंथन लंबे समय से चल रहा था। अन्य छात्र संगठनों से भी वार्ता हुई जिस पर समीकरण बैठाने पर यही बात सामने आई कि महासचिव पद पर भी चुनाव लड़ते हुए आर्यन संगठन एबीवीपी के अध्यक्ष के समकक्ष ही आता है तो क्यों ना अध्यक्ष पद पर ही अपना प्रत्याशी उतारा जाए। नेगी का कहना है कि संगठन पूरी तरह से छात्र हित में काम करेगा और आगे भी छात्रों के विश्वास को बनाए रखेगा।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में एमबीबीएस छात्र जल्द करेंगे हिंदी मीडियम में पढ़ाई,नई शुरुआत के बारे में समझें सब कुछ
Next Post
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन, सीएम धामी ने भोजपत्र पर लिखी आरती भेंट की
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026
  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.