logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • नक्सलियों के गढ़ में जीता लोकतंत्र, 20 सीटों पर 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग, जानें कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग

नक्सलियों के गढ़ में जीता लोकतंत्र, 20 सीटों पर 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग, जानें कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग.

 
  • Pawan Tiwari
  • 08 Nov 2023
  • 1090
image  

 

 

रायपुर: छत्तीसगढ में पहले चरण में 20 विधानसभा क्षेत्रों पर वोटिंग संपन्न हो गई है। सभी विधानसभा सीटों पर मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, शाम पांच बजे तक राज्य की 20 विधानसभा सीटों पर 70.87 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुई। यहां मतदान का प्रतिशत 79 फीसदी से ज्यादा रहा। वहीं, बीजापुर विधानसभा सीट पर मात्र 40 फीसदी मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया है।

वोटिंग की शुरुआत से ही मतदान केन्द्रों में वोटर्स की लंबी-लंबी लाइन देखने को मिली। पहली बार मतदान कर रहे युवा वोटर्स भी बड़ी संख्या में पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपने मतदान का उपयोग किया। पहले फेज की 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिनमें 198 पुरुष तथा 25 महिला उम्मीदवार हैं।

किस सीट पर कितने फीसदी मतदान

विधानसभा सीट2023 में कितना हुआ मतदान
पंडरिया71. 6 फीसदी
कवर्धा72.89 फीसदी
राजनांदगांव74 फीसदी
खुज्जी72.01 फीसदी
मोहला-मानपुर76 फीसदी
भानुप्रतापपुर79.13 फीसदी
कांकेर76.13 फीसदी
केशकाल74 फीसदी.49
कोंडागांव76.29 फीसदी
नारायणपुर63.88 फीसदी
बस्तर71.39 फीसदी
जगदलपुर75 फीसदी
चित्रकूट70.36 फीसदी
दंतेवाड़ा62.55 फीसदी
बीजापुर40.98 फीसदी
कोंटा50.12 फीसदी
अंतागढ़70.72 फीसदी
डोंगरगढ़77.4 फीसदी
खैरागढ़76.36 फीसदी
डोंगरगांव76.8 फीसदी

10 सीटों पर 3 बजे तक वोटिंग

पहले चरण की दस विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग हुई। मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा सीट में तीन बजे तक वोटिंग हुई। वहीं, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।

नक्सलियों ने की मतदान रोकने की कोशिश

सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ भी हुई। नक्सलियों ने वोटिंग को प्रभावित करने की कोशिश की। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कई जवान घायल हो गए थे। कांकेर में भी नक्सलियों के साथ एनकाउंटर की घटना सामने आई। कांकेर में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर आई थी। घटनास्थल से AK-47 बरामद की गई थी।

किस बार कितना प्रतिशत हुआ मतदान

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में वोटर्स जमकर उत्साह दिखाते हैं। छत्तीसगढ़ में वोटर्स बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचते हैं। छत्तीसगढ़ में साल 2013 में 77.40 प्रतिशत मतदान हुआ था। साल 2018 में 76.35 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2023 की पहले फेज की 20 सीटों पर 70.87 प्रतिशत मतदान हुआ है।
 

 

 
Share
Previous Post
महिला एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी 2023ःजापान को हराकर भारत ने दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, चीन को मिला ब्रॉन्ज
Next Post
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस 2024 का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

    • 10 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.