logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 40 मजदूर, नामों की सूची जारी, हेलीपैड अलर्ट पर...पीएम मोदी ने सीएम धामी से ली जानकारी

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 40 मजदूर, नामों की सूची जारी, हेलीपैड अलर्ट पर...पीएम मोदी ने सीएम धामी से ली जानकारी.

 
  • Shubham Parasar
  • 13 Nov 2023
  • 1530
image  

 

 

देहरादून: उत्तरकाशी के तहसील डुंडा के तहत सिल्क्यारा में निर्माणाधीन टनल के धंसने से फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है। कंपनी की ओर से जारी की गयी सूची के अनुसार टनल में 40 मजदूर फंसे हुए हैं। यह मजदूर बिहार, उड़ीसा, असम, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के हैं। राहत एवं बचाव कार्य के चलते जनपद उत्तरकाशी के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना के संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी से जानकारी ली है। सीएम धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। पीएम मोदी ने उत्तराखंड सरकार को श्रमिकों के सकुशल बाहर निकालने में मदद का भरोसा दिलाया। केंद्रीय एजेंसियों को इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लेपचा से लौटते ही सिल्क्यारा के पास टनल निर्माण के समय मलबा आने की वजह से टनल में फंसे श्रमिकों की स्थिति कह जानकारी ली। राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में उन्होंने विस्तृत जानकारी ली है। सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी को श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना से निपटने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। भारत सरकार की ओर से केंद्रीय एजेंसियों को राहत और बचाव कार्य में सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है।

सुबह में हुआ था हादसा

उत्तरकाशी के तहसील डुंडा में आज सुबह 5:30 बजे निर्माणाधीन टनल का लगभग 30 मीटर के हिस्से में मलबा आ गया। टनल के छोर से लगभग 270 मीटर अंदर 30 मीटर क्षेत्र में मलबा आने के कारण 40 मजदूर सुरंग में ही फंस गए। हालांकि टनल में फंसे हुए मजदूर घटनास्थल से कुछ दूरी पर हैं लेकिन उनकी सुरक्षा को देखते हुए मजदूरों को पानी के पाइप के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। प्रशासन ने 40 मजदूरों के नाम की सूची जारी की है। एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी का कहना है कि मौके पर पुलिस फोर्स, राहत व बचाव दलों को 24 घंटे के लिये तैनात कर दिया गया है। टनल में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकलना हमारी प्राथमिकता है।

एसपी ने कहा कि श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए पुलिस बल और राहत एवं बचाव दल की टीमों को 24×7 मौके पर रेस्क्यू कार्य में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। रेस्क्यू की अपडेट और सहायता के लिये उत्तरकाशी पुलिस की हेल्पलाइन +917455991223 भी जारी की गई

ड्रिल मशीन से शुरू हुआ कार्य

प्रशासन ने टीएचडीसी और जल संस्थान से ड्रिल मशीन मंगवाई है। वहीं क्षेत्र में नेटवर्किंग की दिक्कत को देखते हुए सेटेलाइट फोन भी मौके पर भेजा गया है। चिन्यालीसौड़ हेलीपैड को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य टीम और चार एंबुलेंस की तैनाती भी मौके पर की गई है। डीएम अभिषेक रुहेला ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करते हुए उन्हें तत्काल अपने-अपने कार्य स्थल पर रिपोर्ट करने और राहत एवं बचाव कार्य के लिए 24 घंटे ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए हैं। टनल से मलबा हटाने और फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए एस्केप पैसेज बनाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। एसपी उत्तरकाशी, उप जिलाधिकारी डुंडा, सीडीओ खुद मौके पर डटे हुए हैं।

एनएचडीसीएल की ओर से मिली जानकारी

तहसील डुंडा के अंतर्गत आज सुबह 8:45 बजे एनएचडीसीएल के पूर्व प्रबंधक एवं अधिकारियों की ओर से प्रशासन को अवगत कराया गया था कि ब्रह्मखाल पोलगांव में निर्माणाधीन रोड टनल में मलबा धंस गया है। सिल्क्यारा की ओर से लगभग 23-40 मीटर इसका निर्माण किया गया है। इसके सिल्क्यारा की तरफ से टनल के 270 मीटर भाग के लगभग 30 मीटर क्षेत्र में मलबा आने से टनल के अंदर मजदूर फंस गए। टनल से मजदूरों को निकालने के लिए राहत बचाव उपकरणों के साथ 160 राहत कर्मचारी रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं। अब मजदूरों के नाम भी सामने आ गए हैं।

 

 

 

 
Share
Previous Post
देहरादून में बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या की ,पूरी रात शव के पास बैठा रहा
Next Post
सड़क हादसे में एक की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल, ट्रैक्टर ट्रॉली और मैजिक में टक्कर
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    '600 रुपये मांगे, 300 दे रहे थे', देहरादून में प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों को इतनी से बात पर बेरहमी से मार डाला.

    • 07 Oct 2026
  • image

    'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.

    • 25 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड: कांग्रेस के 'झूठे विमर्श' के विरुद्ध भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ' अभियान शुरू करेगी.

    • 23 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.