देहरादून: उत्तराखंड में जनपद उधम सिंह नगर में हादसे में एक की मौत समेत कई लोग घायल हो गए। जसपुर कोतवाली क्षेत्र के सूत मिल के अंतर्गत अफजलगढ़ मार्ग पर स्वागत मंडप के पास पिकअप गाड़ी की देर शाम ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। पिकअप गाड़ी में सवार लोगों मे एक कि मौत हो गई। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर पुख्खा वाला गांव निवासी 8 लोग पिकअप गाड़ी से जसपुर से अपने घर जा रहे थे। तभी अफजलगढ़ रोड स्थित स्वागत मंडप के पास सामने से आ रहे। ट्रैक्टर ट्रॉली से पिकअप गाड़ी की भीषण भिड़ंत हो गई। इसमें पिकअप गाड़ी में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा ने बताया कि सूचना मिली है कि एक ट्रैक्टर-ट्राली और मैजिक का एक्सीडेंट हुआ है। इसमें 8 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से एक कि मौके पर मौत हो गई है। घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।