logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • खाद्य सामग्री से पहले ऑक्सीजन की जरूरत... उत्तरकाशी सुरंग में फंसे मजदूरों ने भेजा संदेश

खाद्य सामग्री से पहले ऑक्सीजन की जरूरत... उत्तरकाशी सुरंग में फंसे मजदूरों ने भेजा संदेश.

 
  • Alok Bhadoria
  • 15 Nov 2023
  • 997
image  

 

 

देहरादून: उत्तरकाशी में सिल्क्यारा टनल में फंसी 40 जिंदगियों को खाने-पीने की चीजों से ज्यादा हवा (ऑक्सीजन) की जरूरत है। टनल में फंसे मजदूरों ने ऑक्सीजन की सप्लाई निरंतर बनाए रखने की मांग की है। राहत और बचाव टीम टनल में फंसे श्रमिकों से लगातार संपर्क में बनी हुई है। एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने भी वॉकी-टॉकी के जरिए श्रमिकों से बात की है। श्रमिकों ने बताया कि वे सभी सुरक्षित हैं और खाने का सामान उन्हें मिल रहा है।

50 घंटे से भी अधिक समय से टनल में फंसे चालीस श्रमिकों को निकालने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है। यहां बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों को भी शिफ्ट के अनुसार काम में लगाया गया है। पीआरडी जवान रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि देर रात जब अंदर फंसे मजदूरों से संपर्क नहीं हो पा रहा था तो एक बार सभी लोग घबरा गए थे। लेकिन रात करीब 11 बजे टनल में फंसे लोगों से संपर्क होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है।

पर्ची में लिख कर संदेश भेजा गया था

मजदूरों को पर्ची में लिख कर संदेश भेजा गया था कि अंदर फंसे सभी लोग सुरक्षित हैं तो अंदर से जवाब आया कि उन्हें संदेश मिल गया है और वे सभी लोग ठीक-ठाक हैं। जो खाना उनको भेजा गया था वह भी उन्हें मिल गया है, और उन्होंने खा लिया है। श्रमिकों ने यह भी कहा है कि अगर वह उन्हें सुरक्षित चाहते हैं तो ऑक्सीजन की सप्लाई बनाए रखें क्योंकि अंदर बहुत गर्मी हो रही है और इसके लिए उन्हें हवा की बेहद जरूरत है।

ऑक्सीजन की सप्लाई निरंतर बनाए रखने की कवायद

मजदूरों के इस संदेश के बाद सभी ने राहत की सांस ली। इसके बाद से ऑक्सीजन की सप्लाई को निरंतर बनाए रखने के लिए राहत एवं बचाव दल और तेजी से जुटा हुआ है। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने वॉकीटॉकी के जरिए अंदर फंसे मजदूरों से बात कर उनकी कुशलता ली। श्रमिकों ने बताया कि वे सब ठीक हैं और उन लोगों को उम्‍मीद है कि वे जल्द ही रेस्क्यू किए जाएंगे।

चना, बादाम, बिस्किट, ओआरएस, ग्लूकोज और कुछ दवाइयां भी पहुंचाई गई

कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें जल्द ही सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया जाएगा। इस दौरान अंदर फंसे मजदूरों के लिए कंप्रेसर के जरिए खाद्य सामग्री जैसे, चना, बादाम, बिस्किट, ओआरएस, ग्लूकोज और कुछ दवाइयां भी पहुंचाई गई हैं।

सिल्क्यारा टनल के अंदर फंसे मजदूरों को निकालने के लिए ऑगर ड्रिलिंग मशीन की सहायता से बड़े व्यास के एमएम पाइप डालने की तैयारी भी हो चुकी है। जरूरी उपकरणों के साथ विशेषज्ञ और इंजीनियर टनल में मौजूद हैं। इन ह्यूम पाइप्स को मलबे के आरपार कर मजदूरों के निकलने के लिए रास्ता बनाया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर शासन ने सिल्क्यारा सुरंग में हुए भूस्खलन के अध्ययन एवं कारणों की जांच के लिए गठित समिति में शामिल विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। विशेषज्ञों के इस दल में यूएसडीएमए देहरादून के निदेशक डॉ. शांतनु सरकार, वाडिया इंस्टिट्यूट ऑफ हिमालय जियोलॉजी के वैज्ञानिक डॉ. खइंग शिंग ल्युरई, जीएसआई के वैज्ञानिक सुनील कुमार यादव, वरिष्ठ वैज्ञानिक सीबीआरआई रुड़की कौशिल पंडित, उपनिदेशक भूतत्व एवं खनिजकर्म विभाग जीडी प्रसाद और भूवैज्ञानिक यूएसडीएमए देहरादून तनड्रिला सरकार शामिल हैं।

धामी अधिकारियों से निरंतर अपडेट ले रहे हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सिल्क्यारा टनल में फंसे श्रमिकों के बारे में अधिकारियों से निरंतर अपडेट ले रहे हैं। सीएम धामी ने अपने आवास पर आज वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें निर्देशित किया है कि मौके पर तैनात प्रशासनिक अधिकारियों और वहां कार्य कर रही एजेंसियों से निरंतर संपर्क बना कर रखा जाए। राहत सामग्री की किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

 

 
Share
Previous Post
मजदूरों को बाहर निकालने के लिए सिल्कयारा टनल में बिछाई जा रही है स्टील पाइप, यहां जानें हर अपडेट
Next Post
शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब छह माह तक ऊखीमठ के ओंकारेश्वर में दर्शन देंगे बाबा
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मसूरी जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम! रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड रोड को जोड़ेगा नया 'एलिवेटेड-टनल कॉरिडोर'.

    • 03 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी केस में 24 घंटे में गिरफ्तारी, 88 दिन में 500 पन्नों की चार्जशीट: ADG ने बताई SIT जांच से सजा तक की पूरी कहानी.

    • 15 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने किया HNB चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास, 20.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात.

    • 21 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.