logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • धूम्रपान जानलेवा लेकिन मदन सिंह की बीड़ी की लत ने उन्हें बचा लिया!

धूम्रपान जानलेवा लेकिन मदन सिंह की बीड़ी की लत ने उन्हें बचा लिया!.

 
  • Pankul Sharma
  • 15 Nov 2023
  • 1207
image  

 

 

देहरादूनः धूम्रपान बेशक एक ऐसी आदत है जो शरीर को नुकसान पहुंचाती है, लेकिन झारखंड के रहने वाले 40 साल के मदन सिंह के लिए यह एक तरह से वरदान साबित हो गई। मदन सिंह उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में काम कर रहे थे, जहां हादसे के बाद कई मजदूर बुरी तरह फंस गए। वह शनिवार रात 8 बजे से शुरू होने वाली 12 घंटे की ग्रेवयार्ड शिफ्ट में सिल्क्यारा अपनी ड्यूटी कर रहे थे। वह अक्सर हर दो या तीन घंटे में एक बार ब्रेक लेते थे और बीड़ी पीते थे। रविवार की सुबह भी उन्होंने काम से पांच मिनट का ब्रेक लिया और टनल एरिया से बाहर निकल आए। टनल में उस समय उनके 44 सहयोगी काम कर रहे थे।

छोटा सा ब्रेक लेकर मदन सिंह सुरंग के मुहाने के पास एक चट्टान पर बैठ गए। सिंह बीड़ी का आखिरी कश लगा रहे थे जब उन्होंने सुरंग की छत से ढीली मिट्टी और चट्टानों का एक झरना गिरते हुए देखा। बिना कुछ सोचे-समझे वह सुरंग के प्रवेश द्वार की ओर तेजी से भागे और 40 अन्य मजदूरों के साथ मलबे में फंसने से बाल-बाल बच गए। सिंह ने बताया, 'मैंने बीड़ी लगभग खत्म ही कर ली थी और काम फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा था। तभी मैंने मलबे के गिरने की तेज आवाज सुनी। मैंने देखा कि सुरंग की छत से एक विशाल चट्टान टूटकर गिर रही है। जैसे ही मैं सुरंग के मुहाने की ओर भागा, सैकड़ों टन मलबा नीचे गिर गया। इससे सुरंग मुझसे केवल कुछ मीटर की दूरी पर ही बंद हो गई।'

मदन सिंह अब अपने सहयोगियों की सुरक्षित निकासी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर अन्य मजदूर फंसे हुए हैं, वहां बिजली और पानी की पर्याप्त आपूर्ति है। उन्होंने कहा कि उन्हें बस ऑक्सीजन और खाने की आवश्यकता होगी। मदन सिंह ने बताया कि सुरंग ढहने से पहले केवल 4 लोग भागने में सफल रहे थे।

बता दें कि सुरंग में फंसे मजदूरों के निकालने के लिए अधिकारी और आपदा-बचाव कर्मी लगातार लगे हुए हैं। एक अफसर ने बताया कि ध्वस्त हुए सुरंग के अंदर बचाव कार्य में शामिल अधिकारी फंसे हुए मजदूरों से लगभग हर घंटे बात करके लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। सिल्कयारा सुरंग के अंदर बचाव प्रयासों की निगरानी कर रहे एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मजदूर ठीक हैं और उनकी सेहत भी ठीक है। उन्होंने कहा, 'मैंने झारखंड के कुछ मजदूरों से बातचीत की है। उन्हें शांत और मोटिवेट रखने के लिए मैंने उनसे भोजपुरी में बात की और उन्हें बताया कि उन्हें जल्द ही सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

आईपीएस अधिकारी ने कहा कि हमने उन्हें यह भी बताया कि सभी एक्सपर्ट और इंजीनियर यहां हैं और उन्हें बचाने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर एसडीआरएफ ने पानी के पाइप के जरिए सुरंग के अंदर सिरदर्द और बुखार की दवाएं भी भेजी हैं। उन्हें सूखे मेवे सहित सूखा राशन भी भेजा गया। एक अधिकारी ने कहा कि फंसे हुए श्रमिकों के परिजन भी उनसे वॉकी-टॉकी पर बात कर रहे हैं। एसडीआरएफ कमांडेंट ने बताया कि सुरंग के अंदर बिजली है। जिससे उन अफवाहों पर विराम लग गया है कि फंसे हुए कर्मचारी अंधेरे से परेशान हैं।

 

 
Share
Previous Post
शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब छह माह तक ऊखीमठ के ओंकारेश्वर में दर्शन देंगे बाबा
Next Post
उत्तराखंड की सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाएगी 'ट्रेंचलेस' तकनीक, जानिए क्या है ये?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026
  • image

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

    • 10 Apr 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.